Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म...

Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/10/1200x900/bhakshak_1794336596695_BrfJ_1794336607365_U6rd_fd5a53c8-fe71-47c8-80a7-05f5c7629a26_uXlV.jpg

आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो एक रियल लाइफ केस से इंस्पायर है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

ओटीटी पर कई तरह की फिल्में अवेलेबल हैं जैसे कॉमेडी, थ्रिलर, सस्पेंस और क्राइम। अगर आपको क्राइम थ्रिलर फिल्म देखना पसंद है तो इसे आपको हम एक ऐसी ही मूवी के बारे में बताते हैं जिसमें एक पत्रकार की ऐसी स्टोरी दिखाई गई है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जब आप इस फिल्म को देखेंगे तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे कुछ सीन को देखकर और खासकर ये सोचकर कि ये सच्ची घटना से प्रेरित है।

क्या है फिल्म की स्टोरी

इस फिल्म में वैशाली सिंह के बारे में दिखाया है जो एक पत्रकार हैं। वह एक छोटे शहर की पत्रकार थीं जो एक लोकल चैनल कोशिश न्यूज में काम करती थीं। उनके साथ कैमरा मैन भास्कर सिन्हा थे जो एक बड़ी न्यूज के इंतजार में थे। तभी वैशाली के सामने एक भयानक केस आता है। वैशाली मुनव्वरपुर (जो असल जीवन के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम पर आधारित है) के एक स्थानीय गर्ल्स शेल्टर होम में बनी थी जिसमें नाबालिग लड़कियों के साथ होने वाले शारीरिक दुर्व्यवहार, यातना और यौन शोषण की घटनाओं का पर्दाफाश करती है।

इस शेल्टर को बंसी संधु चलाता है जो इलाके का एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली है। वह अपराधों पर पर्दा डालने के लिए पैसे, डराने-धमकाने और व्यवस्था में गहराई तक सिस्टेमिक भ्रष्टाचार की जड़ों का इस्तेमाल करता है।

पत्रकार की लाइफ को दिखाया गया

वैशाली जो एक तरफ इन लड़कियों को बचाने और इन गलत लोगों का असली चेहरा सबके सामने लेकर आना चाहती है, वहीं दूसरी तरफ उसे पर्सनल लाइफ में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तभी वैशाली के सामने आती है शेल्टर होम की कुक सुधा। वो सारा सच बता देती है शेल्टर होम को लेकर।

सुधा की मदद और एक ईमानदार पुलिस अधिकारी (एसएस जसमीत गौर) की मदद से वैशाली ने अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया। इसके परिणामस्वरूप शेल्टर होम पर पुलिस ने छापा मारा, बची हुई लड़कियों को बचाया गया, और बंसी साहू तथा उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है फिल्म का नाम

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है भक्षक। सीरीज में भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा समेत कुछ स्टार्स और हैं। वहीं डायरेक्टर पुलकित हैं।

कहां देख सकते हैं फिल्म

अगर आपको ये फिल्म देखनी है तो इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह नेटफ्लिक्स की पॉपुलर और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इसमें भूमि पेडनेकर की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है।

कितनी है रेटिंग

इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था दर्शकों और क्रिटिक्स से। भूमि पेडनेकर की भक्षक की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN