Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT Watch : रिश्तों की डार्क कहानी है 6 एपिसोड की दमदार...

OTT Watch : रिश्तों की डार्क कहानी है 6 एपिसोड की दमदार साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज, हलक में अटक जाएगी सांस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/mithya_1788894684869_c876afdd-54f0-4a21-b0ab-61e51be65176_1788894696136_1796891a-0a0e-4357-bc76-fb506be79e61_3762969f-5241-4967-a045-44c6735f50e0_b93faa44-5f46-4871-ab45-91d1305e9c9d.jpg

आज हम आपको एक ऐसी डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे और सीरीज से अपनी नजरें तक नहीं हटा पाएंगे।

ओटीटी पर आपको कई तरह की फिल्में और सीरीज देखने को मिलती हैं। अब अगर आपको थ्रिलर, सस्पेंस और साइकोलॉजिकल फिल्में देखना पसंद है तो आज आपको हम ऐसी ही एक सीरीज के बारे में बताते हैं जिसे देखकर आप भी खुद को उसे देखने से नहीं रोक पाएंगे।

क्या है सीरीज का नाम

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है मिथ्या द स्टोरी ऑफ ए लाय। इस सीरीज के 2 सीजन हैं। सीरीज में हुमा कुरैशी, भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी अहम किरदार में हैं। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है। यह सीरीज ब्रिटिश शो चीट पर बेस्ड है।

क्या है मिथ्या की स्टोरी

इस सीरीज की स्टोरी हुमा कुरैशी के किरदार जूही के इर्द-गिर्द है। हुमा का इसमें हिंदी प्रोफेसर का किरदार है। वह अपनी स्टूडेंट रिहा(अवंतिका) पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाती हैं। अपनी इस इंसल्ट के लिए रिहा, जूही से बदला लेने जाती है और ये बदला इतना आगे बढ़ जाता है कि वह जूही की पर्सनल लाइफ में भी घुस जाती है और फिर ऐसी चीजें होती हैं जो आप एक्सपेक्ट भी नहीं कर पाएंगे।

ट्विस्ट और टर्न्स के साथ सीरीज में जबरदस्त सस्पेंस

इतना ही नहीं बाद में जूही के सामने बड़ा सच आता है कि रिहा तो उनकी सौतेली बहन है। लेकिन मामला तब बढ़ जाता है जब जूही को अपने पति और पिता को खोना पड़ता है। हालांकि ये गम जैसे-तैसे जूही भूलने लगती है, लेकिन जब रिहा की नजर जूही के बेटे पर पड़ती है तब जूही क्या करती है ये आपको सीरीज में देखकर ही पता चलेगा। ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स सीरीज में आते हैं कि आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे कि ऐसा भी हो सकता है।

कितने एपिसोड की है सीरीज

मिथ्या के पहले सीजन में 6 एपिसोड हैं। हर एपिसोड लगभग 40 से 50 मिनट का है। वहीं जो दूसरा सीजन है वो भी 6 एपिसोड का था।

कहां देखें आप सीरीज

अगर आप इस सीरीज को देखने चाहते हैं तो आप जी 5 पर इसे देख सकते हैं। यह सीरीज हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

मिथ्या की आईएमडीबी पर जनरल रेटिंग है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है।

तो अगर आप डार्क साइकोलॉजिकल सीरीज देखना चाहते हैं तो मिथ्या आपके लिए परफेक्ट है।

अवंतिका का डेब्यू

भाग्यश्री की बेटी अवंतिका ने इस सीरीज के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया था। अवंतिका के काम को काफी पसंद किया गया। वहीं हुमा की परफॉर्मेंस की तो दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN