Home मनोरंजन समाचार OTT: फिल्म जिसने कमाए थे ₹2840 करोड़, जानिए क्यों हर परिवार के...

OTT: फिल्म जिसने कमाए थे ₹2840 करोड़, जानिए क्यों हर परिवार के लिए एक बार देखना जरूरी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/Mig_1782114538240_1782114544383_ec939232-696a-48ce-a4e2-8eb8bd06ab12.jpg

Migration Movie: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम और हॉटस्टार तक पर यह मूवी उपलब्ध है। कहानी है एक ऐसे बत्तख परिवार की, जो बड़ी मशक्कत के बाद जिंदगी में पहली बार अपने तालाब से बाहर घूमने निकलता है।

एनिमेशन फिल्में हमें एक ऐसी दुनिया में लेकर जाती हैं जहां सब कुछ बहुत खूबसूरत लगता है। ऐसी ही एक फिल्म के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। साल 2023 में रिलीज हुई यह फिल्म आपको जियो हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5 और यूट्यूब पर भी मिल जाएगी। कहानी बत्तखों के एक परिवार की है। नर बत्तख थोड़ा डरपोक है और मानता है कि उसे अपने ही तालाब में रहना चाहिए। जबकि मादा बत्तख अपने बच्चों को दुनिया दिखाना चाहती है और मानती है कि जीवन में नए लोगों से मिलना और घूमकर नई चीजें सीखना बहुत जरूरी है।

क्या है माइग्रेशन की कहानी?

नर बत्तख जब बच्चों को कहानी सुनाता है तो इसके जरिए उन्हें बताता है कि कैसे बाहरी दुनिया बहुत डरावनी है, जबकि मादा बत्तख बच्चों को बाहर की सुहानी दुनिया के बारे में बताती है। असली कहानी तब शुरू होती है जब एक माइग्रेशन (प्रवास) पर निकला बत्तखों का झुंड इस बत्तख परिवार के तालाब में कुछ देर को ठहरता है। बच्चे इस परिवार से मिलते हैं और फिर वो भी बाहर की दुनिया घूमने जाने की जिद करते हैं। पिता बत्तख शुरू में तो मना करता है, लेकिन फिर कुछ ऐसे हालात बनते हैं कि वह खुद ही बच्चों और पत्नी की बात मान लेता है।

फिर आता है कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब जिंदगी में पहली बार अपने घोसले से बाहर निकला बत्तखों का यह परिवार भटक जाता है और न्यूयॉर्क सिटी में लैंड कर जाता है। यहां से उनकी जिंदगी में तरह-तरह की चुनौतियां शुरू होती हैं। इन सभी मुश्किलें से निपटते हुए क्या यह परिवार वापस अपने घर सलामत पहुंच पाएगा? क्या दुनिया घूमने को लेकर मां बत्तख की सोच सही थी या फिर नर बत्तख की? कहानी के आखिर में क्या हो? इसी तरह के तमाम सवाल हैं जिनके जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

क्या सीख देती है यह फिल्म?

फिल्म की IMDb पर रेटिंग 6.6 है और 680 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2840 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म सिखाती है कि कैसे आपको जिंदगी में अपने कम्फर्ट जोन से निकलना बहुत जरूरी होता है। अपनी असली क्षमताओं को जानने के लिए आपको अपने दायरे बढ़ाना जरूरी है। साथ ही यह मूवी यह भी बताती है कि कैसे पारिवारिक एकता से आप हर मुश्किल को जीत सकते हैं। साथ ही आपको यह भी जानने को मिलता है कि कैसे माता-पिता का अपने बच्चों के ओवरप्रोटेक्टिव होना गलत है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN