Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: रविवार को शानदार बनाएंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में, हॉटस्टार पर हुई...

OTT: रविवार को शानदार बनाएंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में, हॉटस्टार पर हुई हैं रिलीज

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/26/1200x900/jio_hotstar_26_09_1790445447683_Ucgx_1790445451582_pH0M_04bb1ccd-e9dd-43a5-b7f9-7d624ca66d07_7xID.png

आज रविवार को आप जियो हॉटस्टार पर बॉलीवुड की कुछ बढ़िया पुरानी फिल्में देख सकते हैं। ये फिल्में हाल ही में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में जोड़ी गई हैं। 

जियो हॉटस्टार पर हाल ही में कुछ पुरानी बॉलीवुड फिल्में जोड़ी गई हैं। इन फिल्मों के आप इस रविवार एंजॉय कर सकते हैं। जियो हॉटस्टार में जोड़ी गई पुरानी फिल्मों में कॉमेडी से लेकर एक्शन फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

1.सिंह इस किंग

IMDb रेटिंग: 5.8

फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। सिंह इज किंग एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।

2. पलटन

IMDb रेटिंग: 5.2

फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अर्जुन रामपाल, हर्षवर्धन राणे, गुरमीत चौधरी, जैकी श्रॉफ और सोनू सूद जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को बॉर्डर वाले जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। पलटन बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।

3. उदयपुर फाइल्स

IMDb रेटिंग: 6.1

फिल्म के बारे में: ये साल 2025 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित थी। ये फिल्म 28 जून 2022 को उदयपुर (राजस्थान) में हुए दर्जी कन्हैयालाल साहू के हत्याकांड पर आधारित थी। फिल्म को भरत एस. श्रीनाते और जयंत सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।

4. खूबसूरत

IMDb रेटिंग: 6.4

फिल्म के बारे में: ये साल 2014 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया था। खूबसूरत में सोनम कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज थी, लेकिन फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे। फवाद और सोनम के अलावा फिल्म में रत्ना पाठक शाह और किरण खेर नजर आई थीं।

5. चिल्लर पार्टी

IMDb रेटिंग: 7.5

फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। चिल्लर पार्टी बच्चों के लिए बनाई गई एक फिल्म थी। चिल्लर पार्टी को नितेश तिवारी और विकास बहल ने डायरेक्ट किया था। नितेश तिवारी की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज होगी। चिल्लर पार्टी में रणबीर कपूर का एक कैमियो भी था। फिल्म में रोहन ग्रोवर, विशेष तिवारी और इरफान खान जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी, लेकिन बाद में फिल्म ने तीन नेशनल अवॉर्ड जीते थे। फिल्म को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। बता दें, सलमान खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे।

6.ओए लकी! लकी ओए!

IMDb रेटिंग: 7.7

फिल्म के बारे में: ये फिल्म भी हाल ही में जियो हॉटस्टार पर जोड़ी गई है। साल 2008 में रिलीज हुई क्राइम कॉमेडी फिल्म थी। ये फिल्म बंटी (देविंदर सिंह) नाम के रियल लाइफ चोर पर आधारित थी। बंटी बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। अभय देओल फिल्म में लकी के किरदार में नजर आए थे। अभय देओल के अलावा परेश रावल, नीतू चंद्रा, रिचा चड्ढा, मनजोत सिंह और मनु ऋषि जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप रही थी, लेकिन बाद में इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। फिल्म के फ्लॉप होने का एक कारण था फिल्म की रिलीज टाइमिंग। ये फिल्म मुंबई में हुए 26/11 हमले के दो दिन बाद रिलीज हुई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN