Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/12th_fail_news_1789984425815_QFvr_1789984596587_nHgB_196d1a94-8d07-485f-a737-28c14fa21018_rLNs.jpgसाल 2023 में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने भले की बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं थी, लेकिन उसके विषय ने हर किसी का दिल जीता।
थिएटर से ज्यादा आज ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। लोग वीकेंड में घर पर आराम से फैमिली और फ्रेंड्स के साथ ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना अब ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, थिएटर पर फिल्में रिलीज नहीं होती कि लोगों को उनके ओटीटी पर आने का इंतजार होता है। ऐसे में साल 2023 में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने भले की बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं थी, लेकिन उसके विषय ने हर किसी का दिल जीता। इस फिल्म को भी शानदार रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म?
बायोग्राफिकल ड्रामा है ये मूवी
हम बात कर रहे हैं साल 2023 में रिलीज हुई मूवी ’12वीं फेल’ (12th Fail) की। इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर लीड रोल में नजर आए। ’12वीं फेल’ मूवी एक बायोग्राफिकल ड्रामा है। यू मूवी IPS मनोज कुमार शर्मा और IRS श्रद्धा जोशी के वास्तविक जीवन के संघर्ष पर आधारित है। मूवी में विक्रांत मैसी ने मनोज कुमार शर्मा का रोल प्ले किया है। वहीं, मेधा शंकर, श्रद्धा जोशी के किरदार में नजर आईं थीं।
’12वीं फेल’ की कहानी
जैसा की हम पहले ही बता चुके हैं कि ये मनोज कुमार शर्मा के जीवन के संघर्ष पर बनी है, जो बल के एक छोटे से गांव में रहते थे। वहां बोर्ड परीक्षा में धड़ल्ले से नकल की जाती थी। ऐसे में जब मनोज 12वीं में आए तो डीएसपी (दुष्यंत सिंह) की पोस्टिंग वहां हुई, जो काफी सख्त थे। इसकी वजह से जब मनोज की 12वीं की परीक्षा थी तब उस साल सख्ती के कारण नकल रुक गई। मनोज नकल नहीं कर पाते और 12वीं कक्षा में फेल हो जाते हैं। जीवन में कई कठिनाइयों, गरीबी और असफलताओं का सामना करने के बाद भी मनोज हार नहीं मानते। वो लगातार मेहनत करते हैं और आगे बढ़ने की कोशिशों में लगे रहते हैं।
IPS बनने की करी तैयारी
इसके बाद मनोज ने हार नहीं मानी और दोबारा शून्य से पढ़ाई शुरू की कठिन मेहनत और अटूट विश्वास के दम पर उन्होंने देश की सबसे कठिन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास की और आईपीएस अधिकारी बने। यह फिल्म उन जैसे युवाओं के लिए एक संदेश है, जो हार मानने के बाद कई बार अपने जीवन तक का अंत कर देते हैं। ऐसे में 12वीं फेल एक शानदार उदाहरण हैं कि हार मानने से बेहतर है आप फिर से नई शुरुआत (Restart) करें।
कहां देख सकते हैं सीरीज को
’12वीं फेल’ को आप जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन देख सकते हैं। ये एक शानदार फिल्म है, जिसे आप अपने वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसे आप अपने बच्चों और फैमिली के साथ बिना किसी संकोच के आराम से देख सकते हैं।
आईएमडीबी रेटिंग
’12वीं फेल’ को IMDb पर दुनिया भर में हाई रेटिंग (8.7/10) मिली है।
बजट और कलेक्शन
’12वीं फेल’ के बजट की बात करें तो इसे लगभग 20 करोड़ रुपये में बनाया गया था। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 56.75 करोड़ रुपये (नेट) और दुनिया भर में 69.64 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




