Home rss sports hindi PAK vs SL पहले टेस्ट में बाबर आजम रच सकते हैं इतिहास,...

PAK vs SL पहले टेस्ट में बाबर आजम रच सकते हैं इतिहास, जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब

5
0

Source :- KHABAR INDIATV

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज और कप्तान बाबर आजम के पास श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में एक बड़ा इतिहास रचने का मौका होगा। रावलपिंडी में 9 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में बाबर की नजरें न सिर्फ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होंगी, बल्कि, पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ने का भी शानदार मौका होगा।

बाबर अगर पहले टेस्ट मैच में 103 रन बना लेते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल इस मामले में जावेद मियांदाद 16213 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि बाबर आजम 16111 रन बनाकर उनके ठीक पीछे हैं। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज बाबर के लिए इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने का बड़ा मौका है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • इंजमाम-उल-हक – 20541 रन
  • यूनिस खान – 17790 रन
  • मोहम्मद यूसुफ – 17134 रन
  • जावेद मियांदाद – 16213 रन
  • बाबर आजम – 16111 रन

16 हजार रन जड़ने वाले 5वें पाकिस्तानी

बाबर ने पिछले महीने ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे किए थे। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पाकिस्तान के पांचवें बल्लेबाज बने थे। श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेली गई ट्राई सीरीज के मुकाबले में उन्होंने 57 गेंदों पर 45 रन बनाकर यह मुकाम हासिल किया था।  खास बात यह है कि बाबर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की 399वीं पारी में 16 हजार रन पूरे किए थे। पाकिस्तान के लिए उनसे कम पारियों में यह उपलब्धि सिर्फ मोहम्मद यूसुफ (388) और जावेद मियांदाद (398) ने हासिल की थी।

तीनों फॉर्मेट में ऐसा रहा है बाबर का प्रदर्शन

बाबर आजम ने 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक वह 66 टेस्ट, 144 ODI और 145 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 4771 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 196 रन है। ODI क्रिकेट बाबर का सबसे सफल फॉर्मेट रहा है। उन्होंने 144 मैचों में 6671 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 20 शतक और 38 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, T20 इंटरनेशनल में बाबर 4596 रन के साथ पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने तीन शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं।

यह भी पढ़ें:

गुरनूर बरार हुए शुभमन गिल की कप्तानी के फैन, दूसरे वनडे मैच के बाद कहा- वो हर खिलाड़ी को सपोर्ट करते हैं

रजत पाटीदार हुए बाहर, रिंकू सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंडिया ए के स्क्वॉड में हुआ बड़ा बदलाव

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV