Home rss business hindi Paytm के शेयरों को लेकर एक्सपर्ट बुलिश, 33% और तेजी की उम्मीद;...

Paytm के शेयरों को लेकर एक्सपर्ट बुलिश, 33% और तेजी की उम्मीद; चेक करें टारगेट प्राइस

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Paytm Target price: पेटीएम के शेयरों के प्रदर्शन को नोमुरा बुलिश है
  • ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को BUY टैग दिया है
  • ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि शेयर 33% अभी और रिटर्न देगा

Paytm Target price: पेटीएम के शेयरों की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज हाउस नोमुरा के नए कमेंट की वजह से एक बार फिर से चर्चा में यह स्टॉक आ गया है। नोमुरा को उम्मीद है कि पेटीएम के शेयरों में अभी 33 प्रतिशत की तेजी देखने को मिलेगी। ध्यान रहे कि पिछले 6 महीने के दौरान पेटीएम के शेयरों में 47 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। कंपनी ने शेयर बाजार में अपनी कमबैक की जो स्टोरी स्थापित की है वह शानदार है।

क्यों बुलिश है एक्सपर्ट (Paytm Share)

नोमुरा के बुलिश होने की कई वजहें हैं। डिजिटल पेमेंट की ग्रोथ, मर्चेंट लेंडिंग की पहुंच बढ़ना, खर्च व्यवस्था में सुधार है। इसके अतिरिक्त यूपीआई एमडीआर का भी फायदा आने वाले समय में कंपनी को मिलेगा। ब्रोकरेज कंपनी के इंटरनेशनल लेवल पर विस्तार और AI में भी मौके को देख रहे हैं।

नोमुरा ने पेटीएम के शेयरों को BUY टैग दिया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 2250 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि शुक्रवार की क्लोजिंग से 33 प्रतिशत अधिक है।

6 महीने में 47% का रिटर्न (Paytm Stock performance)

शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 1695 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। 3 महीने से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 34 प्रतिशत का लाभ मिला है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 47 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल हुआ है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 6.82 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी अधिक है। एक साल में पेटीएम ने पोजीशनल निवेशकों को 33.95 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

दो साल में पेटीएम का शेयर 134 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में इस स्टॉक का दाम 80 प्रतिशत बढ़ा है।

इस कंपनी में कई फंड्स का दांव

Axis Elss Tax Saver Fund के पास 1.13 प्रतिशत हिस्सा है। Mirae Asset Large Cap Fund के पास 1.67 प्रतिशत और Motilal Oswal Midcap Fund के पास 5.14 प्रतिशत हिस्सा है। Sbi Life Insurance Co. Ltd के पास 1.74 प्रतिशत हिस्सा पेटीएम में है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN