Home rss business hindi Petrol Diesel Price Today: आज 24 अक्टूबर को आपके शहर में किस...

Petrol Diesel Price Today: आज 24 अक्टूबर को आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल, यहां करें चेक

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज शनिवार को भी इजाफा नहीं किया गया है
  • सरकारी तेल कंपनियों ने आखिरी बार मई में दाम बढ़ाए थे
  • इस महीने जियो-बीपी और नायका की तरफ से पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिला है

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज शनिवार को तेल कंपनियों ने कोई भी बदलाव नहीं किया है। जिसकी वजह से कीमतें पुराने स्तर पर ही हैं। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में इस समय आग लगी हुई है। जिसकी वजह से रेट 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 3.30 प्रतिशत की उछाल के बाद 116.910 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

दिल्ली, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में कितना है पेट्रोल और डीजल का रेट (Petrol Diesel Rates)

देश की राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल का रेट 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में आज दाम 111.21 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है। डीजल इस शहर में 97.83 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है।

चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल का दाम 107.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है। बता दें, मेट्रो शहरों में सबसे अधिक दाम कोलकाता में है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल का रेट 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 99.82 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य प्रमुख शहरों में कितना है दाम

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आज पेट्रोल का रेट 111.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 99.56 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल का रेट 116.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 104.23 रुपये प्रति लीटर है।

यूपी में क्या है स्थिति

उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहर नोएडा और लखनऊ में भी कीमतें दिल्ली की तुलना में कम है। प्रदेश राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का रेट 101.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.36 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। नोएडा की बात करें तो यहां पेट्रोल आज 101.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर है।

लगातार 3 हफ्ते से बढ़ रहा कच्चे तेल का दाम

सउदी अरब पर हूती के अटैक के बाद से ही कच्चे तेल का दाम लगातार बढ़ रहा है। यह तीसरा हफ्ता है जब ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। मौजूदा परिस्थितियों को देखकर एक बात तो साफ हो गई है कि स्थिति जल्द सामान्य नहीं होने वाली है।

जियो और नायका ने बढ़ाया है दाम

प्राइवेट कंपनी नायका और जियो-बीपी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इन दोनों कंपनियों ने इसी महीने कीमतों में वृद्धि की है। बता दें, पेट्रोल का रेट 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN