Home rss business hindi Petrol Diesel Price Today: लखनऊ, नोएडा से लेकर पटना, जयपुर तक; घर...

Petrol Diesel Price Today: लखनऊ, नोएडा से लेकर पटना, जयपुर तक; घर से निकलने पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price Today: इस महीने नायरा और जियो-बीपी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है
  • सरकारी तेल कंपनियों के पंप पर आज भी दाम स्थिर हैं
  • यहां आखिरी बार मई में बढ़ोतरी हुई थी

Petrol Diesel Price Today: आज शनिवार 10 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं किया है। जिसकी वजह से कीमतें पुराने स्तर पर ही हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल का रेट 95.20 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। बता दें, मौजूदा समय में कच्चे तेल की अधिक कीमतों का बुरा असर तेल कंपनियों पर पड़ा रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में कितना है पेट्रोल और डीजल का रेट (Petrol diesel rate)

मुंबई में 111.31 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल का रेट 113.51 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 107.77 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल आज बिक रहा है। डीजल आज कोलकाता में 99.82 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 97.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

लखनऊ, नोएडा में कितना पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel price in UP)

आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। वहीं, पेट्रोल का दाम 101.86 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल आज शनिवार को 101.96 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। नोएडा में डीजल का रेट 95.44 रुपये प्रति लीटर है।

पटना में क्या है स्थिति (Petrol Price in Patna)

बिहार की राजधानी पटना में पड़ोसी यूपी की तुलना में अधिक रेट है। आज पटना में डीजल का रेट 99.36 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, पेट्रोल इस शहर में 113.37 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इन शहरों में 110 रुपये के पार बिक रहा है पेट्रोल

पटना के अलावा भी कई शहर हैं जहां पेट्रोल का रेट सरकारी पंप पर भी 110 रुपये प्रति लीटर को क्रॉस कर गया है। जयपुर में पेट्रोल का रेट 112.66 रुपये प्रति लीटर, हैदराबाद में 116.15 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में 111.68 रुपये प्रति लीटर और केरल के तिरुअनंतपुरम् में 115.49 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल का रेट है।

नायरा और जियो ने बढ़ाया है दाम (Jio Petrol Price)

भले ही सरकारी तेल कंपनियों के पंप पर दाम स्थिर हों। लेकिन इस महीने जियो और नायरा की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। जियो-बीपी के पंप पर पेट्रोल का रेट पिछले दिनों 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया था। नायरा ने भी इस महीने की शुरुआत में पेट्रोल का रेट 5 रुपये और डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN