Source :- LIVE HINDUSTAN
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दाम और पेट्रोल-डीजल के रेट को लेकर आज राहतभरा मंगलवार है। रोजाना की तरह आज भी सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट नए रेट जारी कर दी हैं। दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड गिरकर 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) 91 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है।
आज भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। जबकि, पोर्ट ब्लेयर में 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। सबसे महंगा डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 106.06 रुपये और पेट्रोल 118.34 रुपये है। यानी आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट
आज के रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है। चंडीगढ़ में पेट्रोल आज 101.53 और डीजल 89.63 रुपये लीटर है।
प्रमुख राज्यों में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट
यूपी में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल के क्या है दाम
अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर है। गोरखपुर में पेट्रोल के रेट 102.13 और डीजल के 95.62 रुपये हैं। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 95.02 रुपये लीटर है। प्रयागराज में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.82 और डीजल की 95.33 रुपये है।
पेट्रोल-डीजल प्राइस राजस्थान
जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। भरतपुर में पेट्रोल की कीमत 112.43 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, यहां डीजल 97.54 रुपये लीटर बिक रहा है। बिकानेर में पेट्रोल 114.15 रुपये और डीजल 99.29 रुपये है।
पेट्रोल-डीजल रेट बिहार
पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है। अररिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 115.07 रुपये और डीजल की कीमत 101.08 रुपये है।
एमपी में पेट्रोल-डीजल के दाम
भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। इंदौर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये है। गुना में पेट्रोल आज 115.44 रुपये तो डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।
छत्तीसगढ़ में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। बीजापुर में पेट्रोल 109.69 रुपये और डीजल 102.99 रुपये है। बीलासपुर में पेट्रोल 108.76 रुपये और डीजल 102.02 रुपये लीटर है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







