Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Petrol Diesel price today: आज रविवार, 11 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के रेट में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई भी कटौती नहीं की है
- इसी महीने नायरा ने पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ाया था
- लेकिन तब सरकारी तेल कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की थी
Petrol Diesel price today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। आज 11 अक्टूबर, रविवार को पेट्रोल और डीजल के रेट कम नहीं हुए हैं। घरेलू बाजार में तेल का दाम पुराने स्तर पर ही बरकरार है। मौजूदा समय में इंटरनेशनल मार्केट में बढ़े हुए क्रूड ऑयल के रेट की वजह से तेल कंपनियों पर काफी दबाव है। ब्रेंट क्रूड ऑयल इस समय भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बिक रहा है।
नायरा ने आखिरी बार बढ़ाया है रेट
प्राइवेट सेक्टर की ऑयल कंपनी नायरा ने पिछले दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इस कंपनी ने पेट्रोल का रेट 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिया था। मौजूदा समय में कंपनी के पास महज 7000 से कुछ अधिक ही पंप है। ऐसे में इसका असर बहुत ही सीमित रहेगा।
आज पेट्रोल का दाम देश के अलग-अलग शहरों में कितना (Petrol price today)
नोएडा 101.96 रुपये
गुरुग्राम 102.97 रुपये
चेन्नई 107.77 रुपये
कोलकाता – 113.51 रुपये
मुंबई 111.31 रुपये
नई दिल्ली 102.12 रुपये
बेंगलुरू 111.68 रुपये
भुवनेश्वर – 108.97 रुपये
हैदराबाद – 116.15 रुपये
जयपुर – 112.66 रुपये
लखनऊ – 101.86 रुपये
पटना – 113.37 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 115.49 रुपये
डीजल का कितना है रेट (Diesel price today)
तिरुअनंतपुरम् – 104.40 रुपये
पटना – 99.36 रुपये
लखनऊ – 95.36 रुपये
जयपुर 98.25 रुपये
हैदराबाद – 104.23 रुपये
चंडीगढ़ 89.47 रुपये
भुवनेश्वर 100.68 रुपये
बेगलुरू 99.56 रुपये
नोएडा 95.44 रुपये
गुरुग्राम 95.64 रुपये
चेन्नई – 99.55 रुपये
कोलकाता 99.82 रुपये
मुंबई 97.97 रुपये
नई दिल्ली 95.20 रुपये
मई के बाद दाम स्थिर
2022 के बाद पहली बार इस साल मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। मई में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने चार बार बढ़ोतरी की। जिसकी वजह पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया। बता दें, अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने से पहले कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर के करीब था। जोकि अब काफी बढ़ चुका है। मौजूदा परिस्थितियों को अगर देखें तो कच्चे तेल की कीमतों के कम होने की गुंजाइश काफी कम ही है। ऐसे में अगर क्रूड ऑयल सस्ता नहीं हुआ तो पेट्रोल और डीजल के रेट में फिर से इजाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि, बढ़ोतरी के अभी कोई संकेत सरकार की तरफ से नहीं मिला है।
मौजूदा समय त्योहारों का है। ऐसे में दिवाली के बाद कोई कड़ा फैसला अगर हो जाए तो आश्चचर्य नहीं करना चाहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




