Source :- LIVE HINDUSTAN
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दाम में तेज गिरावट देखने को मिली है। क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। यह युद्ध के पूर्व की स्थिति के लगभग बराबर ही है। लेकिन इसके बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बता दें, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से राहत
अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल गया। यह एक अच्छी खबर है। इससे एक बार फिर अरब देशों से दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई शुरू हो गई है। भारत जैसे देशों के लिए यह काफी जरूरी था। बता दें, युद्ध की वजह से एक वक्त पर कच्चे तेल का दाम 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।
युद्ध शुरू होने के बाद कई बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate)
4 साल के बाद सबसे पहली बार 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इजाफा किया था। मई में इसके बाद तीन और बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद पेट्रोल और डीजल का दाम 7.60 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया।
आज क्या है पेट्रोल का रेट (Petrol Price Today)
नई दिल्ली – 102.12 रुपये
कोलकाता – 113.51 रुपये
मुंबई – 111.21 रुपये
चेन्नई – 107.76 रुपये
गुरुग्राम – 102.97 रुपये
नोएडा – 101.96 रुपये
बेंगलुरू – 111.68 रुपये
भुवनेश्वर – 108.97 रुपये
चंडीगढ़ – 101.54 रुपये
हैदराबाद – 115.69 रुपये
जयपुर – 113.19 रुपये
लखनऊ – 101.86 रुपये
पटना – 113.37 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 115.49 रुपये
डीजल का क्या रेट (Diesel Price Today)
नई दिल्ली – 95.20 रुपये
कोलकाता – 99.82 रुपये
मुंबई – 97.83 रुपये
चेन्नई – 99.55 रुपये
गुरुग्राम – 95.64 रुपये
नोएडा – 95.44 रुपये
बेंगलुरू – 99.56 रुपये
भुवनेश्वर – 100.68 रुपये
चंडीगढ़ – 89.47 रुपये
हैदराबाद – 103.82 रुपये
जयपुर – 98.25 रुपये
पटना – 99.46 रुपये
लखनऊ – 95.36 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 104.40 रुपये
तेल कंपनियों को हर दिन हो रहा था 1000 करोड़ रुपये का नुकसान (Crude Oil Price
इंटरनेशनल मार्केट में जब कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही थी तब तेल कंपनियों का रोजाना का नुकसान 1000 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया था। 76 दिनों तक घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




