Source :- LIVE HINDUSTAN
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज 1 अगस्त 2026 को बदलाव नहीं देखने को मिला है। कीमतें पुराने स्तर पर ही हैं। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई हलचल मई के महीने में देखने को मिला था। उसके बाद से कीमतों में कोई इजाफा या कटौती नहीं हुई है। बता दें, इंटरनेशनल मार्केट में एक बार फिर से कच्चे तेल का दाम घटना शुरू हो गया है। शुक्रवार की शाम को 1 बैरेल क्रूड ऑयल का रेट गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया।
देश में इस समय सबसे सस्ता तेल चंडीगढ़ में मिल रहा है। शहर में पेट्रोल का रेट 101.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
पेट्रोल का अलग-अलग शहर में क्या है रेट (Petrol Price Today)
दिल्ली – 102.12 रुपये
कोलकाता – 113.51 रुपये
मुंबई – 111.21 रुपये
चेन्नई – 107.78 रुपये
गुरुग्राम – 102.75 रुपये
नोएडा – 101.96 रुपये
बेंगलुरू – 110.93 रुपये
भुवनेश्वर – 108.97 रुपये
चंडीगढ़ – 101.54 रुपये
हैदराबाद – 115.73 रुपये
जयपुर – 113.97 रुपये
लखनऊ – 102.68 रुपये
पटना – 113.37 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 115.26 रुपये
डीजल का क्या है रेट (Diesel Price Today)
दिल्ली – 95.20 रुपये
कोलकाता – 99.82 रुपये
मुंबई – 97.83 रुपये
चेन्नई – 99.56 रुपये
गुरुग्राम – 95.42 रुपये
नोएडा – 95.44 रुपये
बेंगलुरू – 98.80 रुपये
भुवनेश्वर – 100.68 रुपये
चंडीगढ़ – 89.47 रुपये
हैदराबाद – 103.82 रुपये
जयपुर – 98.96 रुपये
लखनऊ – 96.10 रुपये
पटना – 99.36 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 104.02 रुपये
कितना है कच्चे तेल का रेट (Crude Oil Rate)
अमेरिका और ईरान टेंशन की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज शुक्रवार को भी लगभग बंद ही रहा। जिसकी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 0.3 प्रतिशत के इजाफे के बाद 87.14 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। बीच में एक समय फिर ऐसा आया था जब कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब था।
मई में बढ़ा था आखिरी बार पेट्रोल और डीजल का दाम
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार तेल कंपनियों ने मई के महीने में इजाफा किया था। उसके बाद से कीमतें पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। मई के महीने में एक के बाद एक चार बार कुल बढ़ोतरी हुई थी। यह इजाफा 15 मई से 25 मई के दौरान हुआ था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




