Home - Philips ने लॉन्च किए 4 नए ऑडियो डिवाइस, 600W Dolby Atmos साउंडबार...

Philips ने लॉन्च किए 4 नए ऑडियो डिवाइस, 600W Dolby Atmos साउंडबार भी शामिल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

TP Vision ने भारत में फिलिप्स ऑडियो प्रोडक्ट्स की नई रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने एक साथ चार नए प्रोडक्ट्स पेश किए हैं, जिनमें TAB4304 2.2 चैनल साउंडबार, TAB6304 5.1 चैनल Dolby Atmos साउंडबार, SPA5104 कॉम्पैक्ट साउंडबार और TAH1204 वायर्ड हेडफोन शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, ये प्रोडक्ट्स होम एंटरटेनमेंट से लेकर रोजाना पर्सनल ऑडियो जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। हालांकि, सभी की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Philips TAB4304/94 साउंडबार

नई रेंज में Philips TAB4304/94 को 2.2 चैनल साउंडबार और वायर्ड सबवूफर के साथ पेश किया गया है। इसमें लेफ्ट और राइट चैनल के लिए दो फुल-रेंज ड्राइवर दिए गए हैं, जबकि 5.25 इंच के वायर्ड सबवूफर को डीप बास के लिए जोड़ा गया है। यह साउंडबार अधिकतम 250W आउटपुट देता है। इसमें Bluetooth 5.4 के अलावा HDMI-ARC, USB ऑडियो प्लेबैक, AUX और ऑप्टिकल इनपुट मिलते हैं। इसमें चार साउंड मोड दिए गए हैं। मेटल मेश डिजाइन और इंटीग्रेटेड वॉल ब्रैकेट के जरिए इसे टीवी टेबल या दीवार पर लगाया जा सकता है।

Philips TAB6304/94 साउंडबार

Philips TAB6304/94 इस नई रेंज का ज्यादा पावरफुल मॉडल है। इसमें 5.1 चैनल Dolby Atmos साउंड दिया गया है और यह वायर्ड सबवूफर के साथ आता है। साउंडबार में लेफ्ट, सेंटर और राइट के लिए तीन फुल-रेंज फ्रंट ड्राइवर के साथ दो सराउंड स्पीकर और 8 इंच का वायर्ड सबवूफर मिलता है। इसका अधिकतम आउटपुट 600W है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0, HDMI-ARC, USB ऑडियो प्लेबैक, AUX और ऑप्टिकल इनपुट दिए गए हैं। इसमें भी चार साउंड मोड और इंटीग्रेटेड वॉल ब्रैकेट मौजूद हैं।

Philips SPA5104BK/94 साउंडबार

जिन यूजर्स को कम जगह में ऑडियो सेटअप चाहिए, उनके लिए Philips SPA5104BK/94 पेश किया गया है। यह स्लिम, फ्लोर-स्टैंडिंग डिजाइन वाला कॉम्पैक्ट साउंडबार है। इसमें दो 2-इंच 4E/10W सैटेलाइट स्पीकर दिए गए हैं, जो कुल 30W तक आउटपुट देते हैं। इसकी फ्रिक्वेंसी रेंज 60Hz से 20,000Hz है। इसमें Bluetooth 6.0 के साथ HDMI-ARC, USB और AUX कनेक्टिविटी मिलती है। बॉक्स में रिमोट और वॉल माउंट किट भी दिया गया है।

Philips TAH1204 वायर्ड हेडफोन

नई रेंज में Philips TAH1204 वायर्ड हेडफोन भी शामिल है। इसमें 40mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं और यह 20Hz से 20,000Hz की फ्रिक्वेंसी रेंज को सपोर्ट करता है। हेडफोन की इम्पीडेंस 32 Ohm और सेंसिटिविटी 102±3dB है। इसमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है, जिससे यूजर्स कॉल भी कर सकते हैं। यह Beige, Black, Blue और Green चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 2,999 रुपये रखी गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN