Home - Pixel खरीदने का मौका! Flipkart Sale में Pixel 11 और Pixel 10a...

Pixel खरीदने का मौका! Flipkart Sale में Pixel 11 और Pixel 10a की कीमत होगी कम; खास ऑफर्स

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Flipkart Big Billion Days 2026 में Google Pixel 11 का इफेक्टिव प्राइस 69,999 रुपये और Pixel 10a का इफेक्टिव प्राइस 39,999 रुपये रह जाएगा। Pixel 11 Pro, Pro XL और Pro Fold पर भी ऑफर मिलेंगे, लेकिन इन कीमतों में बैंक, एक्सचेंज और SuperCoins बेनिफिट शामिल हैं।

फ्लिपकार्ट की Big Billion Days 2026 सेल में Google Pixel स्मार्टफोन्स खरीदने वालों के लिए बड़े ऑफर्स का ऐलान हो गया है। सेल में Google Pixel 11 से लेकर Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, Pixel 11 Pro Fold और Pixel 10a तक पर ऑफर मिलेंगे। इनमें Pixel 11 का इफेक्टिव प्राइस 69,999 रुपये और Pixel 10a का इफेक्टिव प्राइस 39,999 रुपये तक पहुंच जाएगा। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये इफेक्टिव प्राइस कई ऑफर्स को जोड़ने के बाद मिलेंगे, इसलिए इन्हें सीधे डिस्काउंटेड प्राइस नहीं माना जाना चाहिए।

इन ऑफर्स के साथ सस्ता मिलेगा Pixel 11

Google Pixel 11 की बात करें तो इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 89,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। Big Billion Days सेल में इसे प्रभावी तौर पर 69,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस कीमत तक पहुंचने के लिए 12,000 रुपये का बैंक ऑफर, 6,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बेनिफिट और 2,000 रुपये के SuperCoins बेनिफिट को जोड़ा गया है। यानी विज्ञापित 69,999 रुपये की कीमत पाने के लिए ग्राहक को इन सभी शर्तों को पूरा करना होगा।

इन ऑफर्स के साथ सस्ता मिलेगा Pixel 11 Pro

Google Pixel 11 Pro भी सेल में कम प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा। इसकी मौजूदा शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है, जबकि Big Billion Days में इसकी प्रभावी कीमत 1,03,999 रुपये बताई गई है। वहीं Pixel 11 Pro XL की मौजूदा शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये है और सेल में इसे 1,18,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर लिस्ट किया गया है। कंपनी के नए फोल्डेबल Pixel 11 Pro Fold की कीमत भी 1,86,999 रुपये से घटकर प्रभावी तौर पर 1,70,999 रुपये हो जाएगी।

Pixel 10a पर भी मिलने वाला है डिस्काउंट

सबसे अफॉर्डेबल Pixel ऑफर की बात करें तो Pixel 10a भी सेल में खास हाइलाइट रहेगा। इसकी मौजूदा कीमत 47,999 रुपये है। Big Billion Days में यह फोन प्रभावी तौर पर 39,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसमें 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 4,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है। यानी ग्राहक को 39,999 रुपये की प्रभावी कीमत पाने के लिए बैंक ऑफर और एक्सचेंज दोनों का लाभ लेना होगा।

बता दें, Flipkart Big Billion Days 2026 की शुरुआत सभी ग्राहकों के लिए 9 अक्टूबर से होगी। चुनिंदा Flipkart Plus, Black और एलिजिबल क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा। Pixel ऑफर्स के अलावा सेल में दूसरे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड्स के डिवाइस पर भी स्पेशल प्राइस और बैंक ऑफर देखने को मिलेंगे।

इस बात का ध्यान रखना जरूरी

Pixel खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि सेल में दिखाया जा रहा इफेक्टिव प्राइस और आपके लिए डिवाइस का प्राइस अलग हो सकते हैं। बैंक डिस्काउंट के लिए एलिजिबल कार्ड, एक्सचेंज डिवाइस की वैल्यू और शर्तें, और SuperCoins की उपलब्धता फाइनल प्राइस को प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि खरीदारी के समय सभी ऑफर्स की एलिजिबलिटी और फाइनल चेकआउट प्राइस जरूर देखना होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN