Home rss world hindi PM तारिक रहमान ब्रिक्स समिट में नहीं गए, तो भारत ने बिजली...

PM तारिक रहमान ब्रिक्स समिट में नहीं गए, तो भारत ने बिजली रोकी; BNP लीडर का दावा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी के नेता ने दावा किया है कि पीएम तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट में जाने से इनकार करने पर भारत सरकार ने बिजली बंद कर दी थी। बता दें, झारखंड के गोड्डा में अडानी थर्मल प्लांट में खराबी आने की वजह से 10 से 13 सितंबर तक सप्लाई बंद रही थी।

भारत तमाम तनाव के बीच भी बांग्लादेश को लगातार बिजली सप्लाई करता हुआ आ रहा है। लेकिन कुछ समय पहले झारखंड के गोड्डा स्थित अडानी थर्मल पावर प्लांट में आई खराबी की वजह से बिजली सप्लाई रुक गई थी। अब इस पूरे घटनाक्रम को वर्तमान वैश्विक राजनीति से जोड़ते हुए बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने भारत विरोधी बयान दिया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) में तारिक रहमान के बाद दूसरे नंबर का पद रखने वाले नेता ने दावा किया है कि रहमान के ब्रिक्स समिट में न जाने की वजह से नई दिल्ली ने जानबूझकर बिजली की सप्लाई आधी कर दी है। बता दें, इस प्लांट से सप्लाई 10 सिंतबर को बाधित हुई थी, बाद में 13 सितंबर को दोबारा चालू कर दी गई थी।

इसी दौरान होने वाली ब्रिक्स समिट को इस पावर कट से जोड़ते हुए बीएनपी नेता ने एक बार फिर से अपने भारत विरोधी रुख का प्रदर्शन किया। ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए बीएनपी के कार्यवाहक सेक्रेटरी जनरल रुहल कबीर रिजवी ने आरोप लगाया कि भारत, बांग्लादेश के खिलाफ साजिश रच रहा है। बांग्लादेशी अखबार, ‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने दावा किया कि चूंकि तारिक रहमान ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे, इसलिए भारत ने जानबूझकर लाइट सप्लाई रोक दी।

ब्रिक्स में न जाकर तारिक रहमान ने बांग्लादेश की संप्रभुता की रक्षा की: बीएनपी नेता

बीएनपी नेता ने तारिक रहमान के ब्रिक्स में न जाने के फैसले को सही करार दिया। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश की आजादी की संप्रभुता को बनाए रखने के लिए पीएम तारिक रहमान ने सही फैसला लिया।” गौरतलब है, बांग्लादेश पहले से ही 2,500 मेगावॉट बिजली की कमी का सामना कर रहा है। इसकी वजह से उसके कई इलाकों को दस घंटे से भी ज्यादा बिजली की कटौती का सामना करना पड़ता है। भारतीय बिजली कंपनियां लंबे समय से बांग्लादेश को बिजली देती आ रही हैं। तनाव और शेख हसीना के तख्तापलट के दौरान भी यह सप्लाई जारी रही थी।

बता दें, यह पहली बार नहीं है। जब रिजवी का भारत विरोधी रुख खुलकर सामने आया है। दिसंबर 2024 में शेख हसीना के सत्ता से जाने के बाद भी उन्होंने जमकर भारत विरोधी अभियान चलाया था। इस दौरान उन्होंने भारतीय उत्पादों के बहिष्कार की वकालत करते हुए अपनी पत्नी की भारतीय साड़ी को सार्वजनिक रूप से जला दिया था।

बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी के नेता की तरफ से आए इन बयानों पर भारत की तरफ से अभी तक कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड़ के गोड्डा में स्थित अडानी थर्मल पावर प्लांट में 10 सितंबर को खराबी आने के बाद सप्लाई रोक दी गई थी। हालांकि, बाद में 13 सितंबर को सुधार के बाद इसे ग्रिड से फिर से जोड़ दिया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN