Home rss business hindi PM Kisan 24th Installment date : कब आएगी पीएम किसान योजना की...

PM Kisan 24th Installment date : कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? क्या आया कोई नया अपडेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

PM Kisan 24th Installment date : केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को हर साल 6000-6000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाती है। केंद्र सरकार यह पैसा पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को भेजती है। आइए जानते हैं कि कैसे कोई व्यक्ति पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। उसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी।

कब आएगी 24वीं किस्त

पीएम किसान योजना के खाते में अगली किस्त कब ट्रांसफर होगी। इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन किसान उम्मीद कर रहे हैं अक्टूबर के अंत या फिर नवंबर के पहले सप्ताह तक किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। यह वह सीजन रहेगा जब धान की कटाई हो रही होगी। वहीं, गेंहू की बुआई शुरू हो जाएगी। इसके अलावा आलू का सीजन भी शुरू हो जाएगा। जिसकी वजह से किसानों को पैसों की जरूरत रहेगी।

कैसे करें पीएम किसान के लिए आवेदन (PM Kisan Application Process)

1-सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।

2- वेबसाइट ओपन होने के बाद New Farmer Registration का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करें।

3- आपको यहां Rural Farmer Registration और Urban Farmer Registration का विकल्प चुनें।

4- आपके सामने अब एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी भरें।

5- आप किस राज्य के हैं वह जानकारी दें। और कैप्चा कोड लिखें।

7- सभी डीटेल्स भरने के बाद वन टाइम पासवर्ड का चयन करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर पर ओटीपी जाएगा। जिसको सत्यापित करें। फॉर्म पूरा हो जाएगा।

आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या नहीं कैसे चेक करें?

1-सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

2- Know Your Status विकल्प को क्लिक करें।

3- आपको अपना किसान रजिस्ट्रेशन डीटेल्स भरना होगा।

4- रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर लिखें और Captcha Code भरें। इसके बाद वन टाइम पासवर्ड पर क्लिक करें।

आप लाभार्थी हैं या नहीं आपको दिख जाएगा।

अब तक सरकार ने भेज दिया है 23 किस्त

केंद्र सरकार की तरफ से यह योजना 2019 में शुरू की गई थी। इस योजना में अबतक 23 किस्त का पैसा योग्य किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा चुका है। आखिरी बार पैसा जून के महीने में केंद्र सरकार ने ट्रांसफर किया था। बता दें, केंद्र सरकार तरप से अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च के बीच पैसा भेजा जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN