Home rss business hindi PM Kisan Yojna: इन किसानों का फंस सकता है 24वीं किस्त का...

PM Kisan Yojna: इन किसानों का फंस सकता है 24वीं किस्त का पैसा, जल्दी से कर लें यह काम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • PM Kisan Yojna: कर्नाटक में 5.97 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं मिला है
  • इन किसानों ने e-KYC और अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया था
  • 24वीं किस्त से पहले किसानों को यह काम पूरा कर लेना होगा

PM Kisan Yojna: पीएम किसान सम्मान योजना के लाभार्थी इस समय 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर के अंत में या फिर नवंबर के पहले सप्ताह में किसानों को मोदी सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिल सकता है। हालांकि, इसको लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान केंद्र सरकार के कृषी मंत्रालय ने नहीं किया है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं तो सबसे पहला अपने स्टेटस में ई-केवाईसी की स्थिति जांच लें। क्योंकि अगर ई-केवाईसी नहीं हुई होगी तो 24वीं किस्त का पैसा फंस सकता है।

कैसे चेक करें अपना e-KYC स्टेटस

सबसे पहले PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट को गूगल पर ओपन करें।

यहां आपको Know You Status दिखे। इस पर क्लिक करें।

अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना होगा। इसके बाद कैप्चा को ध्यानपूर्वक सही-सही लिखें।

इसके बाद अपकी डीटेल जानकारी आ जाएगी। इसमें बैंक का नाम, भुगतान की स्थिति, यूटीआर और ई-केवाईसी से जुड़ा अपडेट दिख जाएगा। सभी जानकारी ठीक से जांच लें। क्योंकि कहीं भी गड़बड़ी होने पर आपका पैसा फंस सकता है।

फंस सकता है इन 5.97 लाख किसानों का पैसा

दी हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार अकेले कर्नाटक में 5.97 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिल रही है। इन किसानों ने अबतक ई-केवआईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इसके अलावा इन्हीं में से कुछ किसानों ने अबतक अपने बैंक अकाउंट्स को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है।

e-KYC करने के कई तरीके

इस योजना के लाभार्थी किसान कई तारीकों से ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

1-सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर पर जाएं।

2- अब यहां आपको e-KYC सेक्शन (Former Corner सेक्शन में दिख जाएगा।

3- अब आपको आधार नंबर लिखना होगा और उसे ओटीपी से वेरिफाई करना होगा। ध्यान रहे कि ओटीपी के लिए आपके पास आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नबंर साथ में होना चाहिए।

4- ओटीपी लिखने के बाद आपका ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरा हो जाएगा।

किसान ई-केवाईसी की प्रक्रिया के लिए नजदीकी CSC पर भी जा सकते हैं। यहां लाभार्थी इस प्रक्रिया को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए पूरा करवा सकते हैं। इसके अलावा फेस अथेंटिकेशन के जरिए भी ई-केवाईसी की जा सकती है। यह प्रक्रिया किसान मोबाइल ऐप के जरिए भी कर सकते हैं।

बता दें, केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के खाते में हर 4 महीने पर 2000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाती है। किसानों को एक साल में 3 किस्त भेजी जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN