Home World News hindi PoK में पाकिस्तान की पोल खुली तो मीडिया पर लगाया बैन, महिलाओं...

PoK में पाकिस्तान की पोल खुली तो मीडिया पर लगाया बैन, महिलाओं और बच्चों पर निशाना

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पीओके में कई सप्ताह से जारी अशांति के बीच अब पाकिस्तान की सरकार ने मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अल जजीरा इंग्लिश पर भी बैन लगाया गया है। वहीं पाकिस्तान अब महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा है। 

पीओके में जारी अशांति और विरोध प्रदर्शनों के व्यापक समाचार कवरेज के बाद पाकिस्तान में डिजिटल सेंसरशिप बढ़ा दी गई है। स्थानीय और क्षेत्रीय समाचार वेबसाइटों के साथ-साथ अल जजीरा इंग्लिश जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रसारकों की पहुंच को भी देश के कई हिस्सों में बाधित कर दिया गया है। हालांकि, पाक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कई यूट्यूब चैनलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इन चैनलों में मुख्य विपक्षी दल, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और सरकार के आलोचक पत्रकारों के चैनल शामिल हैं।

महिलाएं और बच्चे कर रहे प्रदर्शन

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण में नहीं ला पा रही है। रविवार देर रात कथित तौर पर सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां दागीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों ने रावलकोट में गोलियां चलाईं। खुफिया ब्यूरो के एक सूत्र ने बताया कि गोलीबारी की खबर ऐसे समय में सामने आई है जब बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे प्रदर्शन में शामिल हुए। बीते 50 दिनों से बच्चे और महिलाएं प्रदर्शन स्थल पर हैं और रविवार को इनकी तादाद और बढ़ गई थी। पाकिस्तान लगातार पीओके की मांगों को दरकिनार कर रहा है।

अनदेखी से नाराज हैं लोग, 40 की मौत

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक 40 लोग मारे गए हैं। नाम न जाहिर करते हुए सूत्र ने बताया कि डर इस बात का है कि हताश पाकिस्तान इलाके के लोगों को खौफजदा करने के लिए महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाना शुरू कर सकता है। वे प्रदर्शन को दबाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो इंसानी त्रासदी सोच से परे हो सकती है। दरअसल ये प्रदर्शन अपने इलाकों को दोहन से बचाने के लिए किया जा रहा है। लोग अपने इलाके की अनदेखी से खासे नाराज हैं।

पीएमएल-एन की बढ़त से सरकार बनना तय

पीओके में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के नतीजों के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सरकार बनाने की मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त गुलाम मुस्तफा मुगल के अनुसार, दूसरे चरण की 18 सीटों में से पीएमएल-एन ने 14 और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।

भारत का कड़ा रुख

भारत ने इस चुनावी प्रक्रिया को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे पाकिस्तान द्वारा अपने अवैध कब्जे और मानवाधिकार उल्लंघनों को छिपाने का प्रयास करार दिया है। इस संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने स्पष्ट किया कि संपूर्ण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं और यह चुनाव केवल एक दिखावा है।

आत्मघाती हमले में 17 की मौत

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक शांति रैली के दौरान एक पुलिस थाने को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्वात जिले के कबाल कस्बे में पुलिस थाने के ठीक सामने रविवार को स्वात शांति रैली के दौरान यह विस्फोट हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को हुए आत्मघाती हमले में पांच सुरक्षाकर्मियों कम से कम 14 लोगों की मौत हुई थी, जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हुए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN