Home rss business hindi PPF निवेशकों को 5 तारीख का नियम जानना जरूरी, वरना हो सकता...

PPF निवेशकों को 5 तारीख का नियम जानना जरूरी, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • PPF देश में लंबी अवधि के निवेश के लिए लोकप्रिय विकल्पों में से एक है
  • इस स्कीम की सबसे खास बात है कि आप सिर्फ 500 रुपये के निवेश से PPF अकाउंट खोल सकते हैं

नौकरीपेशा लोगों के बीच पब्लिक प्रोफिडेंड फंड (PPF) स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम की सबसे खास बात है कि आप सिर्फ 500 रुपये के निवेश से PPF अकाउंट खोल सकते हैं। इसके अलावा, आपको सरकार की ओर से 7 पर्सेंट से ज्यादा ब्याज भी मिलेगा। हालांकि, PPF अकाउंटहोल्डर को 2 बड़ी गलतियों से बचने की जरूरत है। इससे निवेशक को बड़ा फायदा हो सकता है।

कौन सी हैं गलतियां?

– PPF में निवेश करने वाले लोगों को हर महीने की 5 तारीख का खास ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, PPF अकाउंट में ब्याज की गणना महीने की 5 तारीख और आखिरी दिन के बीच मौजूद सबसे कम बैलेंस के आधार पर होती है। ऐसे में अगर आप 5 तारीख तक पैसा जमा कर देते हैं तो उस महीने की ब्याज गणना में रकम शामिल हो जाती है। वहीं, 5 तारीख के बाद पीपीएफ अकाउंट में रकम जमा करने पर उस महीने का ब्याज नहीं मिलता।

₹1.5 लाख जमा करने पर कितना होगा नुकसान?

PPF में एक वित्त वर्ष के दौरान अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। मौजूदा 7.1 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से अगर आप 1.5 लाख रुपये 5 अप्रैल या उससे पहले जमा करते हैं तो एक साल में करीब 10,650 रुपये ब्याज मिल सकता है। वहीं, अगर यही रकम 20 अप्रैल को जमा की जाती है तो अप्रैल महीने का ब्याज नहीं मिलेगा। ऐसे में 11 महीने के लिए ब्याज करीब 9,762.50 रुपये होगा। यानी सिर्फ तारीख में देरी करने से एक साल में लगभग 887.50 रुपये का नुकसान हो सकता है।

– PPF अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए हर वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपये जमा करना जरूरी है। अगर आप किसी वित्त वर्ष में न्यूनतम पीपीएफ रकम जमा नहीं करते हैं तो खाता निष्क्रिय यानी इन-ऑपरेटिव हो सकता है। हालांकि, निष्क्रिय खाते को दोबारा चालू कराया जा सकता है। इसके लिए आपको बकाया न्यूनतम जमा राशि और निर्धारित पेनल्टी भी जमा करना पड़ेगा।

बता दें कि PPF अकाउंट की अवधि 15 साल होती है और फिलहाल इस पर 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। पीपीएफ अकाउंट होल्डर इसे अतिरिक्त 5 साल के लिए बढ़ा सकता है। यह रकम निवेश के लिए भी बढ़ाया जा सकता है या फिर बिना निवेश किए भी अतिरिक्त 5 साल तक के लिए छोड़ा जा सकता है। इस अकाउंट में निवेश की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम तीनों टैक्स-फ्री हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN