Home rss business hindi Q2 में हुआ 182.48 करोड़ रुपये का नेट लॉस, 9.5 टूट गया...

Q2 में हुआ 182.48 करोड़ रुपये का नेट लॉस, 9.5 टूट गया स्टॉक; एक्सपर्ट हैं बुलिश

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Urban Company के शेयरों की कीमतों में आज 9.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिला है
  • कंपनी को दूसरी तिमाही में 182.48 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है
  • हालांकि, ब्रोकरेज शेयरों के प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं

अर्बन कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को 9.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर ब्रोकरेज हाउस बुलिश है। बता दें, कंपनी के शेयरों में गिरावट की वजह तिमाही नतीजों को माना जा रहा है।

बीएसई में कंपनी का शेयर शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में गिरावट के बाद 148.15 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 9.5 प्रतिशत की गिरावट के बाद 143.25 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गया।

दूसरी तिमाही में कंपनी को हुआ घाटा (Urban Company Ltd Q2 results)

कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि जुलाई से सितंबर के दौरान कुल 182.48 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 59.33 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि, कंपनी के ऑर्डर डिलीवरी में इजाफा हुआ है। यह बढ़ोतरी सालाना आधार पर 103 प्रतिशत की हुई है। नेट ट्रांजैक्शन वैल्यू 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1432 करोड़ रुपये रहा है।

ब्रोकरेज हैं बुलिश (Urban Company expert view)

Emkay Global Financial ने शेयरों को खरीदने के लिए BUY टैग दिया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस को 190 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि अर्बन कंपनी हर सेगमेंट लॉन्ग टर्म में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। इसके अलावा लोकल नेटवर्क, मुख्य बिजनेस में एकाधिकार को भी एक्सपर्ट ने कंपनी के लिए मजबूत पक्ष माना है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Urban Company Ltd Share performance)

पिछले 3 महीने में स्टॉक की कीमतों में 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 8 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 5 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हो चुका है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 11 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में आधा है।

किसकी कितनी हिस्सेदारी

इस कंपनी में एसबीआई म्यूचुअल फंड की भी हिस्सेदारी है। उनके पास कंपनी का 9.13 प्रतिशत हिस्सा है। कंपनी में प्रमोटर ग्रुप के पास 19.02 प्रतिशत और पब्लिक के पास 77.13 प्रतिशत हिस्सा है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN