Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/Raja_S_R_1780368690121_1780368695249_368082c6-2ba5-4584-b770-025ac56ad59f.jpgRaja Shivaji Box Office Collection: रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर लगातार डटी हुई है। जानिए कमाई के मामले में इसने तोड़ा कौन सा नया रिकॉर्ड।
Raja Shivaji Box Office Collection: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। हर वीकेंड पर कमाई का ग्राफ भले ही नीचे आता जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने धीरे-धीरे वो सभी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, जिनके टूटने या न टूटने को लेकर फैंस में कनफ्यूजन बना हुआ था। माना जा रहा है कि ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर यह आखिरी हफ्ता होगा, क्योंकि जून में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं जो इसे सिनेमाघरों के बाहर धकेल देंगी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी अभी तक 109 करोड़ 45 लाख रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है जो कि इसके बजट को देखते हुए एक शानदार आंकड़ा है।
5वां वीकेंड: अभी और कितना जोर बाकी
मालूम हो कि ‘राजा शिवाजी’ को बनाने में महज 75 करोड़ रुपये की लागत आई थी। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो थिएटर्स से उतरने से पहले तक यह मूवी 110 से 112 करोड़ रुपये के बीच आराम से कमा लेगी। इसी के साथ यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है। हालांकि ऐसा नहीं कहा जा सकता कि इसने ‘सैराट’ और ‘बैपन भारी देवा’ को पछाड़ दिया, क्योंकि उन फिल्मों के लिए वही उनका मुख्य बाजार था। अगर ‘राजा शिवाजी’ की कमाई सिर्फ मराठी वर्जन से इतनी हुई होती, तो इसे जरूर ‘सैराट’ से आगे माना जा सकता था।
इन फिल्मों को पछाड़ने में रही नाकाम
कई वर्जन्स में रिलीज के साथ ‘राजा शिवाजी’ की तुलना ‘छावा’ और ‘तान्हाजी’ जैसी फिल्मों से की जानी चाहिए। तान्हाजी ने जहां 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया था वहीं छावा ने 300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। इनकी तुलना में 110 करोड़ की कमाई के साथ ‘राजा शिवाजी’ अभी बहुत पीछे है। बात फिल्म के हालिया वीकेंड की कमाई की करें तो इसकी कुल कमाई 1 करोड़ 58 लाख रुपये रही थी। इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी ग्रॉस कमाई 112 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 116 करोड़ 65 लाख रुपये हो चुकी है। जहां एक तरफ फिल्म थिएटर्स से उतरने को है, वहीं इसने एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया है।
राजा शिवाजी ने तोड़ दिया यह रिकॉर्ड
‘राजा शिवाजी’ की हिंदी वर्जन से नेट कमाई 25 करोड़ 15 लाख रुपये (ग्रॉस: 29 करोड़ 71 लाख) हो चुकी है। इसने सबसे मोटी कमाई मराठी में की है, जहां इसने 70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह हिंदी में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है। क्योंकि अभी तक फिल्म के लिए सिनेमाघरों में कोई बड़ा मुकाबला नहीं है, तो ऐसे में यह कुछ वक्त और थिएटर्स में टिकी रहेगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख इस फिल्म के लीड एक्टर रहे हैं और उन्हीं ने इस फिल्म का डायरेक्शन भी किया है। बड़ी स्टार कास्ट के साथ यह फिल्म कामयाब रही।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





