Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ramayana Box Office Day 22: पुष्पा 2 को पछाड़ अब बाहुबली 2...

Ramayana Box Office Day 22: पुष्पा 2 को पछाड़ अब बाहुबली 2 के पीछे पड़ी ‘रामायण’, 1000 करोड़ से बस इतनी दूर

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/27/1200x900/Baahubali_2_Ramayana__new_1795743546145_g3bg_1795743546277_aMoa_d39ae155-1714-450a-aa82-22bf5cf49569_xF9v.jpg

रिलीज होते ही ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। अब ये फिल्म एक 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। इसी बीच अब’रामायण’के गुरुवार यानी 22वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Ramayana Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म ‘रामायण’ के साथ ही इतिहास रच दिया है। नितेश की ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म बन चुकी है। फिल्म देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद की जा रही है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘रामायण’ ने अब तक कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान श्रीराम और यश को रावण के रोल में खूब प्यार मिल रहा है। रिलीज होते ही ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। अब ये फिल्म एक 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। इसी बीच अब’रामायण’के गुरुवार यानी 22वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया?

‘रामायण’ ने पूरे किए तीन हफ्ते

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को रिलीज के साथ ही क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर को बतौर राम दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन खास बात ये रही कि रावण के रोल में यश ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। ओपनिंग डे पर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 64.85 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की। वहीं, में अब ‘रामायण’ के गुरुवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ 22वें दिन 9.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। भारत में ‘रामायण’ का अबतक का टोटल 992.10 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट का शॉकिंग खुलासा, बचपन में कजिन ने की थी गंदी हरकत, प्रेग्नेंट होने के डर से खाती थी पपीते

डे वाइज देखें ‘रामायण’ का कलेक्शन

डे 1 64.85 करोड़ रुपये
डे 2 48.05 करोड़ रुपये
डे 3 69.80 करोड़ रुपये
डे 4 56.15 करोड़ रुपये
डे 5 107.50 करोड़ रुपये
डे 6 94.10 करोड़ रुपये
डे 7 70.65 करोड़ रुपये
डे 8 53.50 करोड़ रुपये
डे 9 48.10 करोड़ रुपये
डे 10 72.90 करोड़ रुपये
डे 11 75.00 करोड़ रुपये
डे 12 32.00 करोड़ रुपये
डे 13 28.60 करोड़ रुपये
डे 14 23.20 करोड़ रुपये
डे 15 19.35 करोड़ रुपये
डे 16 15.75 करोड़ रुपये
डे 17 27.65 करोड़ रुपये
डे 18 35.60 करोड़ रुपये
डे 19 12.70 करोड़ रुपये
डे 20 17.50 करोड़ रुपये
डे 21 9.50 करोड़ रुपये
डे 22 9.65 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 992.10 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें: 44 साल पहले म्यूजिक कंपनी ने जिसे कूड़े में फेंक दिया था, आज वही गाना GTA 6 की जान बना हुआ है

‘पुष्पा 2’ के बाद अब ‘बाहुबली 2’ पर नजर

बता दें कि वर्ल्डवाइड ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड ब्रेक करने के बाद अब ‘रामायण’ की नजर ‘बाहुबली 2’ पर है। ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग ₹1,788.06 करोड़ रुपये है। वहीं, ‘रामायण’ की बात करें तो 22वें दिन की कमाई जोड़कर ये लगभग 1777 करोड़ – 1783 करोड़ के करीब पहुंच गई है। ऐसे में अब ‘रामायण’, ‘पुष्पा 2’ (1742 करोड़) को पीछे छोड़ चुकी है और अब ‘बाहुबली 2’ (1788.06 करोड़) को पछाड़ने के बिल्कुल करीब है।

यह भी पढ़ें: Youtube पर नंबर-1 है पवन सिंह का ये गाना, 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज, बोल्डनेस देख छूट जाएंगे पसीने

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में

‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। इनके अलावा मूवी में लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। दो भागों में बनी यह महागाथा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी, साथ ही इसे IMAX में भी रिलीज करने की योजना है। ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो गया है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान आएगा।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN