Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ramayana Box Office: रामायण ने पास की पहले सोमवार की चुनौती, बनाया...

Ramayana Box Office: रामायण ने पास की पहले सोमवार की चुनौती, बनाया रिकॉर्ड, धुरंधर 2 रह गई पीछे

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/09/1200x900/wewdfftft_1794231365414_3vRg_1794231370769_jU3S_7ee46e77-afe7-4dbb-a190-766535cd76a8_AmoU.jpg

रणबीर कपूर की रामायण ने सोमवार की चुनौती पार करते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म का अभी का कलेक्शन मेकर्स के लिए खुशियां लेकर आया है। रात तक ये आंकड़ा बढ़ने वाला है।

रामायण ने पास की पहले सोमवार की चुनौती, बनाया रिकॉर्ड, धुरंधर 2 रह गई पीछे

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ का असली कमाल अब दिख रहा है। फिल्म ने अपने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। आमतौर पर सोमवार को फिल्मों की कमाई कम हो जाती है। लेकिन रामायण इस वीक डे पर बॉक्स ऑफिस के नंबर हिला रही है। फिल्म ने आज शाम 7 बजे तक 77 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ये कमाई ओपनिंग डे और शनिवार-रविवार से ज्यादा है।

रामायण सोमवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

5 नवंबर, बुधवार को थिएटर में रिलीज हुई रामायण ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन कलेक्शन घटकर 48.05 करोड़ तक पहुंच गया। शनिवार को कमाई 69.80, करोड़, रविवार यानी दिवाली के दिन 56.15 करोड़ का बिजनेस हुआ। अब आज सोमवार को फिल्म ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए शाम 7 बजे तक 76.87 का कलेक्शन कर लिया है। कुल नेट कलेक्शन 315.72 करोड़ से पार पहुंच गया है। आमतौर पर फिल्में वीक डेज में उतनी अच्छी कमाई नहीं कर पाती है।

रामायण सोमवार कलेक्शन

रामायण ने धुरंधर 2 को छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने सोमवार वाली चुनौती को पास करते हुए सबसे पहले 65 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब रणबीर कपूर की रामायण ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए सोमवार को अब तक की सबसे ज्यादा करीब 77 करोड़ की कमाई कर ली है। आंकड़ा देर तक बढ़ने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है आज का कुल कलेक्शन 85 से 90 करोड़ के बीच रहने वाला है। यानी रामायण ने रिलीज के पांचवें दिन सबसे अच्छी कमाई की है। इसकी बड़ी वजह दिवाली भी माना जा सकता है। रविवार को दिवाली पूजन और परिवार के साथ होती है। ऐसे में कई लोग फिल्म देखने थिएटर तक नहीं पहुंच पाए होंगे। लेकिन दिवाली खत्म होते ही थिएटर में भीड़ लगनी शुरू हो गई है। फिल्म देखने वाली ऑडियंस ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। कुछ ने इस साल की बेस्ट फिल्म बताया है।

मेकर्स ने इन बातों का रखा ध्यान

बता दें, नितेश तिवारी ने कई सालों की मेहनत और तगड़ी रिसर्च के बाद रामायण का डायरेक्शन किया था। रामायण हिंदुओं की आस्था और इमोशन से जुड़ी हुई है। ऐसे में मेकर्स ने हर बारीकी पर ध्यान दिया जिससे फिल्म ऑडियंस की आस्था को ठेस न पहुंचा सके। फिल्म ऑडियंस को पसंद आ रही है।

एक्टर्स का काम आया पसंद

इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ने एक्टर यश के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में उन्हें रावण के किरदार में पसंद किया गया है। फिल्म देखने वाली ऑडियंस के मुताबिक यश की परफॉरमेंस रणबीर पर भारी पड़ी है। वहीं कुछ को रवि दुबे का काम अच्छा लगा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN