Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/22/1200x900/ramayana_ott_release_1792640697574_Y56b_1792640701221_VUlw_27bdb0fb-5de5-4efc-87f4-ca48d21b1f4a_4pHZ.pngRanbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी इसकी जानकारी सामने आ गई है। आइए जानते हैं किस ओटीटी पर दस्तक देगी नितेश तिवारी की रामायण? x
नितेश तिवारी की रामायण इस साल की सबसे चर्चित और बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म की रिलीज में केवल 14 दिन रह गए हैं और फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ता भी जा रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज से पहले फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है।
कहां रिलीज होगी रणबीर कपूर की रामायण?
रिपोर्ट के मुताबिक, नमित मल्होत्रा की रामायण सिनेमाघरों में अपना टाइम पूरा करने के बाद जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि, अगर आप सोच रहे हैं कि सिनेमाघरों में न जाकर आप बाद में जियो हॉटस्टार पर ये फिल्म देखेंगे तो आपको बता दें कि जियो हॉटस्टार पर आप ये फिल्म अपने रेगुलर सब्सक्रिप्शन पर नहीं देख पाएंगे।
OTT पर भी फिल्म देखने के लिए अलग से खर्च करने होंगे पैसे
जियो हॉटस्टार पर ये फिल्म पे-पर-व्यू ऑप्शन के तहत रिलीज होगी। मतलब, अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन होगा तब भी आपको रामायण देखने के लिए अलग से पैसे देने होंगे। पे पर व्यू मॉडल की बात करें तो इसका मतलब है कि रामायण का जब थिएटर में टाइम पूरा हो जाएगा, दर्शक इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, भारत में दर्शकों के लिए यह विकल्प जियो हॉटस्टार पर एक विशेष ‘ऑन-डिमांड परचेज’ फीचर के जरिए उपलब्ध होगा, न कि किसी आम सब्सक्रिप्शन के जरिए।
ये भी पढ़ें: रामायण: कुंभकर्ण के काम आया एवेंजर्स का ‘हल्क’, एक्टर फैजल मलिक ने यूं की अपने रोल की तैयारी
रामायण को लेकर क्या बोलीं नीता अंबानी?
न्यूज 18 के मुताबिक, जियो हॉटस्टार की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, “रामायण भारत की सबसे महान सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है। एक ऐसी कहानी जिसने सदियों से हमारी चेतना को गढ़ा है, हमारी कल्पना को प्रेरित किया है, और हमारे जीवन जीने के तरीके को दिशा दी है। अब जब भारत स्टोरीटेलिंग (कहानी कहना) के नए युग में प्रवेश कर रहा है, हमारे पास बहुत अच्छा मौका है कि हम अपनी विरासत को आगे लेकर जाएं।”
ये भी पढ़ें: बड़ा गेम प्लान कर रहे हैं नमित मल्होत्रा, रामायण के बाद आएंगी ‘जटायू’ और ‘हनुमान’ पर फिल्में
क्यों ओटीटी पर रिलीज करना जरूरी?
नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि रामायण को सबसे बड़ी स्क्रीन पर, यानी IMAX 3D में देखा जाना चाहिए। लेकिन हमारे देश का सिनेमा इंफ्रास्ट्रक्चर उन सभी लोगों तक नहीं पहुंच सकता, जिनके दिल के करीब रामायण है। रामायण हर एक भारतीय की है, और हमारी महत्वाकांक्षाओं में भी ये बात झलकनी चाहिए।”
रिलीज डेट को लेकर नहीं आई है कोई जानकारी
बता दें, रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म के बारे में बात करें तो रामायण को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट रिलीज होने को तैयार है। वहीं, दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा।
ये भी पढ़ें: रामायण में रावण बने यश इंडस्ट्री वालों से बोले,कोशिश को तारीफ करें, आपस में लड़ते रहे तो…
रणबीर कपूर की रामायण के बारे में
रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। साई पल्लवी माता सीता का रोल निभाएंगी। एक्टर रवि दुबे भगवान राम के भाई लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, लारा दत्ता कैकेयी के रोल में दिखेंगी। सालों तक दर्शकों के दिल में राम बनकर छाए अरुण गोविल नितेश तिवारी की रामायण में राजा दशरथ के रूप में नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



