Home - Redmi Pad 3 4G जल्द हो सकता है लॉन्च, मिल सकती है...

Redmi Pad 3 4G जल्द हो सकता है लॉन्च, मिल सकती है 10,000mAh बैटरी; सामने आई डिटेल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लगता है कि शाओमी अब Redmi Pad 3 4G को लाने की तैयारी में जुट गया है। हाल ही में शाओमी ने चीन में अपनी नई ‘शाओमी पैड 9’ सीरीज के टैबलेट लॉन्च किए हैं, और उम्मीद है कि इनमें से कुछ मॉडल वैश्विक स्तर पर भी पेश किए जाएंगे। खबर है कि शाओमी का सब-ब्रांड ‘रेडमी’, जल्द ‘Redmi Pad 2 (4G)’ के सक्सेसर के तौर पर ‘Redmi Pad 3 (4G)’ लॉन्च कर सकता है। बता दें कि ‘रेडमी पैड 2 (4G)’ को जून 2025 में लॉन्च किया गया था। ‘पैड 3’ को कुछ नए सर्टिफिकेशन मिल गए हैं, जिससे यह हिंट मिलता है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग टैबलेट में क्या-क्या खास मिल सकत है, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

Redmi Pad 3 (4G) के खास फीचर्स (संभावित)

एंड्रॉयड ट्रेजर की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर 26104RPF2G के साथ Redmi Pad 3 4G को हाल ही में NCC (ताइवान) और NBTC (थाईलैंड) अधिकारियों द्वारा अप्रूव्ड किया गया है। हालांकि एनबीटीसी लिस्टिं इसके उपनाम की पुष्टि करती है, लेकिन यह कुछ भी खास डिटेल्स नहीं बताती है। दूसरी ओर, एनसीसी लिस्टिंग से तीन मेमोरी कॉन्फिगरेशन का पता चलता है, जिसमें 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+256GB शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इसमें 2TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।

अपकमिंग टैब में मिल सकती है 10,000mAh बैटरी

इसकी BN90 बैटरी की TÜV रीनलैंड डेटाबेस पर रेटेड कैपेसिटी 9820mAh है, जिसका मतलब है कि सामान्य कैपेसिटी 10,000mAh है, जो Redmi Pad 2 पर मिलने वाली 9,000mAh बैटरी से ज्यादा है। लिस्टिंग में बॉक्स में 15W MDY-18-EJ चार्जर भी शामिल है और एक अलग 33W MDY-16-EH एडाप्टर का भी जिक्र है, इसलिए एक कम्पैटिबल चार्जर के साथ तेज चार्जिंग संभव हो सकती है।

टैबलेट VoLTE के साथ 4G पर चलता है और ब्लूटूथ और डुअल-बैंड वाई-फाई (2.4 गीगाहर्ट्ज और 5 गीगाहर्ट्ज) को भी सपोर्ट करता है, लेकिन वाई-फाई 6E को नहीं। धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP52 रेटिंग मिली है।

पिछले मॉडल की खासियत

याद दिला दें कि पिछले साल के Redmi Pad 2 (4G) में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 11-इंच 2.5K एलसीडी है और यह मीडियाटेक हीलियो G100-अल्ट्रा चिपसेट पर चलता है। इसमें 8 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा, 18W चार्जिंग के साथ 9,000mAh की बैटरी और डॉल्बी एटमॉस के साथ चार स्पीकर हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN