Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/29/1200x900/gvv_1793239304755_t8kf_1793239316951_Gs6W_3903258d-9e73-4015-b122-6d9afa6f398f_MM6l.jpgराइज एंड फॉल 2 के हाल के एपिसोड में हंगामा मच गया जब गौतम गुलाटी की हरकत से वीरेंद्र सहवाग भड़क गए। इतना ही नहीं वह स्टेज तक छोड़कर चले जाते हैं।
राइज एंड फॉल 2 शो को काफी पसंद किया जा रहा है। शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते हैं। अब हाल ही में शो के कंटेस्टेंट्स गौतम गुलाटी और मनीष कश्यप के बीच लड़ाई हो जाती है जिसे देखते हुए वीरेंद्र सहवाग स्टेज से गुस्से में चले जाते हैं। सहवाग फिर गौतम पर गुस्सा भी जाहिर करते हैं उनकी डिसरिस्पेक्ट करने पर। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
किस चीज से भड़के वीरेंद्र सहवाग
दरअसल, मनीष के साथ बहस के दौरान गौतम ने सोफे पर अपना पैर रख दिया, जिससे सहवाग चिढ़ गए और मंच से चले गए। गौतम जहां बहस में लगे हुए थे तभी निहारिका तिवारी बोलती हैं कि सहवाग सर स्टेज से चले गए हैं और ये गौतम जी रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
सहवाग स्टेज छोड़कर चले गए
इसके बाद सहवाग थोड़ी देर बाद वापस शो में आते हैं और बोलते हैं कि आप लोगों को पता है मुझे ऐसे सुनने की आदत नहीं है।
सेलिब्रिटी नहीं क्रिमिनल वाला शो लगता है
कंटेस्टेंट्स के बिहेवियर को देखते हुए शहवाग बोले, मुझे लगा था ये सी से सेलिब्रिटी वाला शो है, लेकिन मुझे लगता है ये सी से क्रिमिनल वाला शो है।
इसके बाद वह गौतम को बोलते हैं, गौतम ये कौनसा तरीका है? अगर कोई आया है यहां होस्ट करने और तुम ऐसे पैर रखकर खड़े हो। गौतम जब आगे भी रुकते नहीं हैं बोलने से तो सहवाग बोलते हैं कि चैलेंज कर रहे हो, वो भी मुझे, ये एक्सेप्टेबल नहीं है।
वहीं ऋषभ जब बीच में बोलते हैं तो सहवाग उन्हें भी सुना देते हैं। वह बोलते हैं ऋषभ तू इधर आजा, मैं वहां बैठ जाता हूं।
गौतम हो रहे ट्रोल
वहीं सोशल मीडिया पर अब गौतम के बिहेवियर पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक ने लिखा कि खुद को जेंटलमैन कहने वाले गौतम, होस्ट को ऐसे डिसरिस्पेक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि गौतम दूसरों को ज्ञान देते हैं और खुद कितना गलत बिहेव किया सहवाग के सामने।
सहवाग ने शेयर किया शोएब अख्तर संग एक किस्सा
सहवाग फिर बोलते हैं कि राइज एंड फॉल 2 के कंटेस्टेंट्स ने सारी बाउंड्रीज क्रॉस कर दी हैं। वह अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर करते हैं। सहवाग बताते हैं कि कैसे 1999 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने उन्हें गाली दी थी मैच के दौरान। सहवाग ने कहा कि उन्होंने उस वक्त उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन फिर 309 रन बनाकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




