Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Rise and Fall की धमाकेदार शुरुआत! स्वरा भास्कर से भिड़े शहजाद पूनावाला,...

Rise and Fall की धमाकेदार शुरुआत! स्वरा भास्कर से भिड़े शहजाद पूनावाला, बोले- अपने पति की…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/26/1200x900/shehzad_swara_26_09_1790440083754_BVJT_1790440087133_baxG_37a7881d-2820-4b5f-81cc-23e236e4b90b_L2BU.png

Prime Video: राइज एंड फॉल के सीजन 2 की शुरुआत हो चुकी है। इसकी शुरुआत धमाकेदार हुई है। दूसरे एपिसोड के प्रोमो में ही स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला की लड़ाई देखने को मिली। 

राइज एंड फॉल की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला भी पहुंचे हैं। जब से इन दो कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया था, लोग कयास लगा रहे थे कि शो में इन दो कंटेस्टेंट्स के बीच तो लड़ाई होगी ही।सोशल मीडिया यूजर्स के ये कयास सही साबित हुए हैं। दूसरे एपिसोड के प्रोमो में ही स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस होती नजर आई।

शहजाद पूनावाला से वीरेंद्र सहवाग का सवाल

सेकंड एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि होस्ट वीरेंद्र सहवाग शहजाद से कहते हैं कि सोशल मीडिया पर तो आपने स्वरा भास्कर से काफी बात की, उन्हें प्रवोक भी किया। अब जब वो अंदर आई हैं तो आपने उनसे बात ही नहीं की, गला बैठ गया है क्या?

शहजाद पूनावाला ने कसा स्वरा भास्कर पर तंज

वीरेंद्र सहवाग की बात सुनकर शहजाद पूनावाला ने कहा, “मेरा स्वर दबाने वाला कोई मां का लाल पैदा नहीं हुआ है।” शहजाद की ये बात सुनकर स्वरा भास्कर हंस पड़ीं। स्वरा की हंसी से शहजाद का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने कहा- मैं इग्नोर करता हूं।

स्वरा भास्कर ने किया शहजाद पर पलटवार

शहजाद की बातें सुनकर स्वरा भास्कर भी चुप नहीं बैठीं। उन्होंने कहा, “चुनाव नहीं है ये। इनका डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से उज्ज्वल नहीं होने वाला है।” स्वरा की ये बात सुनकर शहजाद पूनावाला ने तुरंत पलटवार किया और कहा- मेरे करियर की चिंता मत कीजिए। अपने पति की चिंता कीजिए। इसके बाद स्वरा ने कहा कि वो इस कीचड़-पट्टी में नहीं पड़ूंगी।

राजनेता है स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद

बता दें, स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद एक राजनेता है। फहाद समाजवादी पार्टी के यूथ लीडर हैं। वो महाराष्ट्र की राजनीति में काफी एक्टिव हैं।

स्वरा भास्कर के बारे में

स्वरा भास्कर की बात करें तो वो किसी राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक नहीं रखती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर स्वरा सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोलती रही हैं। स्वरा भास्कर की गिनती उन लोगों में होती है जो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इस वजह से कई बार उनका नाम विवादों में भी आ जाता है। राजनीति पर अपनी राय रखने के साथ-साथ स्वरा भास्कर बॉडी शेमिंग को लेकर भी बेबाकी से राय रखती हैं। उन्हें भी कई बार बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा है। प्रोमो में स्वरा भास्कर ने अपने कपड़ों से भी बॉडी शेमिंग को लेकर एक तगड़ा स्टेटमेंट दिया है। शो के प्रोमो में देखने को मिला कि स्वरा जो ब्लाउज पहने हैं उसपर मोटी लिखा है।

शहजाद पूनावाला के बारे में

शहजाद पूनावाला भी एक राजनेता हैं। शहजाद पूनावाला बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। शहजाद भी सोशल मीडिया पर विपक्षियों पार्टी पर हमला करते रहते हैं।

सिवेत और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच भी छिड़ी बहस

राइज एंड फॉल के प्रोमो कीस्वरास बात करें तो इस प्रोमो में सिवेत तोमर और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच भी बहस देखने को मिली है। सिवेत और प्रियंका, दोनों ही बहुत तगड़ी पर्सनालिटी हैं। प्रियंका चाहर चौधरी की पर्सनालिटी के बारे में बिग बॉस व्यूर्स काफी अच्छे से जानते हैं। सलमान खान भी प्रियंका चाहर चौधरी की पर्सनालिटी की तारीफ कर चुके हैं। वहीं, सिवेत की बात करें तो उन्हें रोडीज, स्प्लिट्सविला और द 50 में देखा जा चुका है। इन तीनों ही शोज में सिवेत की काफी जोरदार पर्सानिलीटी सामने आई है। शो के सेकेंड एपिसोड के प्रोमो से ही समझ आ रहा है कि इस बार शो में दर्शकों को काफी लड़ाई-झगड़े देखने को मिलेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN