Home rss business hindi Rules change from 1 November 2026: टोल प्लाजा, क्रेडिट कार्ड्स से लेकर...

Rules change from 1 November 2026: टोल प्लाजा, क्रेडिट कार्ड्स से लेकर शराब तक, आज से बदल गए कई नियम

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Rule changes from 1 November 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने कुछ क्रेडिट कार्ड्स के नियमों में बदलाव कर दिया है
  • जीवन प्रमाण पत्र भी आज 1 नवंबर से जमा किया जा सकता है

Rules change from 1 November 2026: आज 1 नवंबर 2026 से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। हमारे-आपके जीवन पर इन बदलावों का इसर सीधा होगा। पीएनबी के क्रेडिट कार्ड और एटीएम के बदलावों से लेकर टोल प्लाजा तक कई रूल आज से चेंज हो गए हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में

1-सालाना 1500 रुपये का पास

केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल पास नियमों में आज से बदलाव कर दिया है। यह नियम उन लोगों को सीधा प्रभावित करेगा जिनका घर टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के रेंज में है। इस एरिया के सभी लोग अब 1500 रुपये में अपनी गाड़ियों के लिए एक साल के लिए टोल पास बनावा सकते हैं। यह राशि नगरपालिका क्षेत्र से बाहर के लोगों के लिए है।

अगर टोल प्लाजा शहरी या नगर निगम क्षेत्र में है तब की स्थिति में सालाना पास 3000 रुपये का बनेगा।

2-LPG सिलेंडर का रेट बढ़ा

आज रविवार को घरेलू कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। दाम 11.50 रुपये बढ़ा है। चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट 2994.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

3- पंजाब नेशनल बैंक ने क्रेडिट कार्ड नियमों में किया बदलाव

इस सरकारी बैंक ने वीजा और RuPay क्रेडिट कार्ड वैरिएंट के नियमों में बदलाव कर दिया है। पीएनबी के एटीएम से कैश निकालने पर कुल राशि का 2.5 प्रतिशत या फिर 400 रुपये (जो ज्यादा होगा) देना होगा। अन्य एटीएम से कुल राशि का 2.5 प्रतिशत या फिर 500 रुपये (जो ज्यादा होगा) देना होगा।

इसके अलावा बैंक ने बकाया पैसों पर लगने वाले शुल्क में भी बदलाव कर दिया है। पहले 1000 रुपये या उससे कम की राशि पर कोई चार्ज नहीं देना होता था। अब इस लिमिट को घटाकर 500 रुपये कर दिया गया है। वहीं, 50000 रुपये से अधिक के बकाया पर 1200 रुपये का चार्ज देना होगा।

4- इंडसइंड बैंक ने सेविंग अकाउंट से जुड़े नियमों में किया बदलाव

इस बैंक में जिन ग्राहकों का Indus Delite, Indus Digi-start, Indus Online-Min Bal Required और Indie (स्टार, सुपरस्टार, मेगास्टार) के लिए नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार अगर POS ट्रांजैक्शन कम राशि होने की वजह से विफल हुआ तब 25 रुपये का चार्ज देना होगा।

वित्तीय कारणों के अलावा अगर बैंक का चेक वापस हुआ तब हर एक चेक पर 50 रुपये का चार्ज देना होगा।

5-शराब के लिए करना होगा ऑनलाइन पेंमेंट

तमिलनाडु ने शराब खरीदारी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। राज्य सरकार ने 1000 रुपये से अधिक की कीमत वाले शराब के लिए ऑनलाइन पेमेंट अनिवार्य कर दिया है।

6-जीएसटी रिफंट ऑटोमेटेड

इस नए सिस्टम के बाद अब जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया तेज जाएगी। नए नियमों में ऑटोमैटिक अप्रूवल की व्यवस्था है। वहीं, 5 करोड़ रुपये से कम के टर्नओवर वाले कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था की बनाई जा सकती है। यह नियम उनके लिए जो ग्राहकों को सीधा सामान या सर्विस दे रहे हैं।

7-जीवन प्रमाण पत्र

80 साल से कम उम्र के पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र 1 नवंबर से 30 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। बता दें, 80 साल से अधिक उम्र के पेंशनर्स 1 अक्टूबर से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN