Home - Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, AI फीचर्स और 6...

Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, AI फीचर्स और 6 साल तक अपडेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung ने भारत में नया Galaxy A27 5G लॉन्च कर दिया है, जिसमें 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 50MP OIS कैमरा और कई AI फीचर्स दिए गए हैं। फोन की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। 

सैमसंग ने भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो शानदार डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस, AI फीचर्स और लंबे वक्त तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ एक भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 28,999 रुपये रखी है। साथ ही बैंक और UPI ऑफर के साथ ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा।

Samsung Galaxy A27 5G में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस काफी स्मूद रहता है। फोन में Infinity-O पंच-होल डिजाइन दिया गया है, जिससे स्क्रीन ज्यादा इमर्सिव फील होती है। वहीं, डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे स्क्रैच और हल्के झटकों से बचाने में मदद करता है।

Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर देगा दमदार परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो Galaxy A27 5G में 4nm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI ऐप्स का इस्तेमाल पहले से ज्यादा फास्ट और स्मूद हो जाता है। कंपनी का दावा है कि बेहतर GPU और हाई-स्पीड मेमोरी के चलते यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग, वेब ब्राउजिंग और ऐप स्विचिंग के दौरान शानदार एक्सपीरियंस मिलेगा।

50MP OIS कैमरा और AI फोटो एडिटिंग फीचर्स

नए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Optical Image Stabilization (OIS) और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP HDR फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग ने कैमरे के साथ कई AI फीचर्स भी ऐड किए हैं। इनमें Object Eraser, Edit Suggestions और My Filter शामिल हैं, जिनकी मदद से फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाए जा सकते हैं, एडिटिंग सजेशंस मिलते हैं और किसी पसंदीदा फोटो का कलर स्टाइल दूसरी फोटोज पर भी अप्लाई किया जा सकता है।

Galaxy A27 5G में कई नए AI फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Circle to Search with Google मल्टी-ऑब्जेक्ट रिकॉग्निशन के साथ आता है। वहीं, Voice Transcription 22 भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा देता है। फोन में Google Gemini, Perplexity AI और Bixby का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स नेचुरल लैंग्वेज में फोन के कई फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं।

इसके अलावा Live Transcription फीचर कॉल और वॉइसमेल को अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती भाषा में रियल-टाइम ट्रांसक्राइब कर सकता है, जिससे जरूरी बातचीत का रिकॉर्ड रखना आसान हो जाता है।

5000mAh बैटरी, 6 साल अपडेट और Knox सिक्योरिटी

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खास बात यह है कि Samsung इस स्मार्टफोन के साथ 6 Android OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Samsung Knox और Knox Vault मौजूद हैं, जबकि Samsung Wallet के जरिए Tap & Pay, UPI पेमेंट, डिजिटल ID और ट्रैवल डॉक्यूमेंट सेफ रखे जा सकते हैं।

इतनी रखी गई है फोन की कीमत

Samsung Galaxy A27 5G की सेल 3 जुलाई से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन लाइट ग्रीन, लाइट पिंक और ब्लैक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकेंगे। कीमत की बात करें तो 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 37,499 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के चलते सभी मॉडल्स पर 3,000 रुपये तक का बैंक/UPI कैशबैक मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN