Home - Samsung Galaxy S27 में दिख सकता है बड़ा डिजाइन चेंज, कैमरा मॉड्यूल...

Samsung Galaxy S27 में दिख सकता है बड़ा डिजाइन चेंज, कैमरा मॉड्यूल होगा बिल्कुल नया

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung के अगले फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra में बड़ा डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक्स के मुताबिक नए कैमरा मॉड्यूल के साथ Qi2 मैग्नेटिक चार्जिंग और कैमरा अपग्रेड भी मिल सकते हैं।

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung की Galaxy S सीरीज पिछले कुछ सालों से अपने डिजाइन को लेकर काफी हद तक एक जैसी दिखती रही है। हालांकि, अब सामने आया है कि कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप Galaxy S27 के साथ इस स्ट्रेटजी को बदलने की तैयारी कर रही है। सामने आए नए लीक्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S27 Ultra के रियर कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकती है।

नई जानकारी के मुताबिक Galaxy S27 Ultra में Samsung अपने मौजूदा अलग-अलग कैमरा रिंग वाले डिजाइन को छोड़कर एक कैमरा बार/प्लेटो डिजाइन अपना सकती है। हालिया लीक में फोन के पीछे कैमरों को एक बड़े हॉरिजॉन्टल मॉड्यूल के अंदर दिखाया गया है। यह डिजाइन मौजूदा Galaxy S26 सीरीज से काफी अलग होगा। एक अन्य डिजाइन लीक में तीन कैमरा सेंसर को एक ही हॉरिजॉन्टल मॉड्यूल में साथ रखा गया है।

डिजाइन बदलने की वजह सिर्फ लुक नहीं

इस बदलाव के पीछे सिर्फ फोन को नया लुक देना ही कारण नहीं माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung कैमरा मॉड्यूल की जगह का इस्तेमाल Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और मैग्नेटिक एक्सेसरीज के लिए बेहतर तरीके से करना चाहती है। अगर Samsung फोन में मैग्नेट को बेहतर तरीके से इंटीग्रेट करती है, तो यूजर्स को मैग्नेटिक चार्जर और अन्य compatible accessories के लिए अलग केस पर निर्भर रहने की जरूरत कम हो सकती है।

Galaxy S27 Ultra में कैमरा भी हो सकता है अपग्रेड

लीक के मुताबिक Galaxy S27 Ultra में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP 5x टेलीफोटो कैमरा जैसे अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। फ्रंट कैमरा को भी 16MP सेंसर और autofocus मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, ये स्पेसिफिकेशन अभी आधिकारिक नहीं हैं। एक और रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Ultra मॉडल में सेकेंडरी टेलीफोटो कैमरा को हटाने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन और इंटरनल लेआउट बदल सकता है।

क्या पूरा Galaxy S27 लाइनअप बदलेगा?

अभी यह साफ नहीं है कि नया डिजाइन सिर्फ Galaxy S27 Ultra तक सीमित रहेगा या पूरी S27 सीरीज में आएगा। हालिया लीक में S27 Ultra के लिए नए डिजाइन और दूसरे मॉडल के लिए लगभग मौजूदा डिजाइन जैसे दोनों विकल्प सामने आए हैं। इसलिए फिलहाल इसे Samsung की फाइनल डिजाइन अनाउंसमेंट मानना सही नहीं होगा। कंपनी लॉन्च से पहले अपने प्रोटोटाइप और डिजाइन में बदलाव कर सकती है।

Samsung के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह बदलाव?

नया कैमरा मॉड्यूल का यह बदलाव फोन को पहली नजर में ही नए generation का एहसास दे सकता है। खास बात यह है कि Samsung के लिए यह केवल cosmetic बदलाव नहीं हो सकता। अगर नए डिजाइन के साथ Qi2 सपोर्ट, बेहतर कैमरा प्लेसमेंट और नए सेंसर भी आते हैं, तो Galaxy S27 Ultra को पिछले कुछ साल के मुकाबले ज्यादा महत्वपूर्ण flagship upgrade बनाया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN