Home - Samsung Galaxy S27 में होगा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, पहली...

Samsung Galaxy S27 में होगा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, पहली बार आएगा Pro मॉडल, डिजाइन भी होगा एकदम नया

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए आने वाला साल खास हो सकता है। कंपनी अपनी अगली प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S27 पर काम कर रही है। इस सीरीज को लेकर अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। खास बात यह है कि इस बार कंपनी सिर्फ फोन के प्रोसेसर और कैमरे में ही बदलाव नहीं करने वाली, बल्कि इसके डिजाइन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो Samsung Galaxy S27 सीरीज में पहली बार चार स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं। इनमें Galaxy S27, Galaxy S27 Plus और Galaxy S27 Ultra के साथ एक नया Galaxy S27 Pro मॉडल भी शामिल हो सकता है।

इसके अलावा, नए फोन में iPhone की तरह कैमरा मॉड्यूल, वायरलेस चार्जिंग के लिए बिल्ट-इन मैग्नेट और पहले से बेहतर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। Galaxy S27 Ultra में 200MP का कैमरा और 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है। आइए जानते हैं Samsung की आने वाली इस फ्लैगशिप सीरीज में क्या-क्या खास मिलने वाला है और इसकी कीमत कितनी हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN