Home - Samsung Galaxy S27 सीरीज की कीमत लीक, चार मॉडल्स के साथ मिल...

Samsung Galaxy S27 सीरीज की कीमत लीक, चार मॉडल्स के साथ मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy S27 सीरीज की कीमत और डिस्प्ले डिटेल्स लीक हुई हैं। सीरीज में Galaxy S27, S27+, S27 Pro और S27 Ultra शामिल हो सकते हैं, जबकि Pro और Ultra मॉडल में M16 OLED पैनल मिलने की उम्मीद है।

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S27 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज में चार स्मार्टफोन पेश कर सकती है। इनमें Samsung Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन की संभावित कीमत के साथ डिस्प्ले से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन फीचर्स और कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Samsung Galaxy S27 सीरीज की संभावित कीमत

लीक के मुताबिक, Samsung Galaxy S27 की शुरुआती कीमत अमेरिका में 899 डॉलर यानी करीब 87,000 रुपये हो सकती है। वहीं, कुछ दूसरे मार्केट्स में इसकी कीमत 999 डॉलर यानी लगभग 97,000 रुपये रहने की संभावना है। Samsung Galaxy S27+ की कीमत 1,099 डॉलर (करीब 1,06,000 रुपये) से शुरू हो सकती है, जबकि दूसरे मार्केट्स में इसके 1,199 डॉलर (करीब 1,16,000 रुपये) में आने की चर्चा है।

सीरीज के नए Galaxy S27 Pro की कीमत अमेरिका में 1,299 डॉलर यानी करीब 1.26 लाख रुपये हो सकती है। दूसरे मार्केट्स में इसकी कीमत 1,399 डॉलर (करीब 1,35,000 रुपये) तक पहुंच सकती है। वहीं, Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत 1,399 डॉलर (करीब 1,35,000 रुपये) से शुरू होने की उम्मीद है। कुछ बाजारों में इसका दाम 1,499 से 1,549 डॉलर (1,45,000 रुपये से 1,50,000 रुपये) तक हो सकता है। ये कीमतें भारतीय मार्केट के लिए आधिकारिक अनुमान नहीं हैं। भारत में टैक्स और कंपनी की कीमत तय करने की स्ट्रेटजी के चलते असली कीमत अलग हो सकती है।

Galaxy S27 Pro और Ultra में मिलेगा नया OLED डिस्प्ले

लीक रिपोर्ट में Galaxy S27 सीरीज के डिस्प्ले को लेकर भी जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, Galaxy S27 और Galaxy S27+ में M14+ OLED पैनल मिल सकता है। वहीं, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में नई M16 OLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दिए जाने की संभावना है। इससे डिस्प्ले की ब्राइटनेस, कलर क्वालिटी और पावर एफिशिएंसी में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, इन बदलावों की असली जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

अलग-अलग स्क्रीन साइज में आ सकते हैं फोन

रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S27 में 6.3 इंच और Galaxy S27+ में 6.7 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। Galaxy S27 Pro में 6.47 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जबकि Galaxy S27 Ultra में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन हो सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Pro मॉडल उन ग्राहकों के लिए विकल्प बन सकता है जो प्रीमियम फीचर्स के साथ कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं।

Galaxy S27 सीरीज के कुछ मॉडल में सैमसंग का नया Exynos 2700 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, Ultra मॉडल में Qualcomm का Snapdragon चिपसेट मिलने की संभावना जताई गई है। कुछ लीक में Ultra मॉडल की बैटरी क्षमता 5,700mAh होने का भी दावा किया गया है। फिलहाल इन स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं हुई है।

कब लॉन्च होगी Samsung Galaxy S27 सीरीज?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को 2027 की शुरुआत में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, लॉन्च की तारीख, भारतीय कीमत और सभी फीचर्स को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में फिलहाल सामने आई कीमतों और स्पेसिफिकेशन को लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN