Home - Samsung का नया मिडरेंज फोन Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च! 6 साल...

Samsung का नया मिडरेंज फोन Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च! 6 साल तक रहेगा नया; मिली 6000mAh बैटरी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सैमसंग ने भारत में Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जिसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 6 साल तक मिलने वाले अपडेट्स हैं।

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने भारतीय मार्केट में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो दमदार बैटरी, लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट और भरोसेमंद कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। कंपनी ने इसमें Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है।

नए Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन को Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन भी मिलता है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में अधिक मजबूत बन जाती है। फोन IP67 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेगा।

प्रीमियम परफॉर्मेंस ऑफर करेगा फोन

दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI आधारित फीचर्स को बेहतर तरीके से हैंडल सकता है। स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI के साथ आता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी इसमें 6 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का दावा कर रही है।

अच्छी फोटोग्राफी के लिए Galaxy F70 Pro 5G में 50MP का OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP HDR फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।

बैटरी की बात करें तो फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऐसे में एक बार चार्ज करने पर यह लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने फीचर्स, बड़ी बैटरी और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के दम पर Samsung Galaxy F70 Pro 5G मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार विकल्प बनकर सामने आया है।

इतनी रखी गई है नए फोन की कीमत

फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 25,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। कंपनी ने लॉन्च ऑफर्स का भी हिंट दिया है, जिनकी जानकारी जल्द शेयर की जाएगी। यह स्मार्टफोन Aura Green और Alpha Black कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN