Home - Samsung के नए फोन में होंगे 4 कैमरे, Galaxy A38 5G के...

Samsung के नए फोन में होंगे 4 कैमरे, Galaxy A38 5G के कैमरा फीचर्स लीक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy A38 5G के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, मैक्रो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung के नए फोन Galaxy A38 5G को लेकर नई जानकारी सामने आई है। सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के रियर कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है और सेल्फी कैमरा मिलाकर कुल 4 सेंसर्स मिलेंगे। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा भी दिए जाने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इसका कैमरा सेटअप मौजूदा Galaxy A37 5G जैसा हो सकता है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक फोन के फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

लीक के मुताबिक, Samsung Galaxy A38 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और सामने एक सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस तरह फोन में कुल 4 कैमरे होंगे। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आ सकता है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान हाथ हिलने से होने वाले असर को कम किया जा सकता है। इससे खासतौर पर कम लाइट में और चलते समय फोटोज लेने में मदद मिल सकती है।

डिवाइस में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर्स लैंडस्केप, ग्रुप फोटो और बड़ी जगहों की फोटोज ज्यादा चौड़े एंगल से ले सकेंगे। इसके अलावा, इसमें 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलने की संभावना है, जिससे छोटे ऑब्जेक्ट्स की पास से फोटोज लिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Galaxy A37 5G से कितना अलग होगा कैमरा?

कैमरा स्पेसिफिकेशंस की तुलना करें तो Galaxy A37 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। ऐसे में Galaxy A38 5G में भी इसी तरह का सेटअप मिलने पर कैमरा हार्डवेयर में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

हालांकि, कैमरा सेंसर के मेगापिक्सल से ही फोटो की क्वॉलिटी तय नहीं होती। इमेज प्रोसेसिंग, सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन और कैमरा फीचर्स भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए नए फोन की रियल-लाइफ कैमरा परफॉर्मेंस का पता लॉन्च के बाद ही चल सकेगा।

कब लॉन्च होगा Samsung Galaxy A38 5G?

Samsung Galaxy A38 5G की लॉन्च डेट, कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फोन की बैटरी, प्रोसेसर, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर से जुड़े फीचर्स का भी खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि नया फोन पिछले मॉडल से कितना बेहतर होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN