Home - Samsung ने चुपचाप बढ़ा दिए इन 6 बजट स्मार्टफोन्स के दाम, खरीदने...

Samsung ने चुपचाप बढ़ा दिए इन 6 बजट स्मार्टफोन्स के दाम, खरीदने से पहले देखें नई Price List

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung ने भारत में अपने कई बजट स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। Galaxy A06, Galaxy A07, Galaxy A17, Galaxy F17, Galaxy M07 और Galaxy F07 जैसे मॉडल अब नई कीमत पर मिलेंगे। जानें किन फोन की कीमत कितनी बढ़ी:

अगर आप Samsung लवर्स हैं और आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। कंपनी ने भारत में अपने कई बजट और मिड-रेंज Galaxy स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy A06, Galaxy A07, Galaxy A17, Galaxy F17, Galaxy M07 और Galaxy F07 जैसे मॉडल अब पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत पर बिक रहे हैं।

हालांकि Samsung की ओर से कीमत बढ़ाने की आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत और सप्लाई चेन खर्च इसके पीछे प्रमुख कारण हो सकते हैं। अगर आप इन स्मार्टफोन्स में से कोई खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो नई कीमत जानना आपके लिए जरूरी है। आइए जानते हैं किन-किन Galaxy फोन्स के दाम बढ़े हैं, कितनी बढ़ोतरी हुई है और अब इनकी नई कीमत क्या है।

Samsung ने बढ़ाए इन Galaxy स्मार्टफोन्स की कीमत

गैजेट360 की रिपोर्ट के अनुसार Samsung अपने कई पॉपुलर बजट स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से की गई है। नई कीमतें ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों बाजारों में लागू होनी शुरू हो गई हैं।

Samsung ने जिन स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ाई है, उनमें शामिल हैं:

Samsung Galaxy A06

Samsung Galaxy A07

Samsung Galaxy A17

Samsung Galaxy F17

Samsung Galaxy M07

Samsung Galaxy F07

सैमसंग के अलग-अलग मॉडल पर 500 से लेकर 2,000 रुपए तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सभी वेरिएंट में एक जैसी बढ़ोतरी नहीं हुई है। कुछ फोन के बेस मॉडल पर कम और हाई स्टोरेज वेरिएंट पर ज्यादा कीमत बढ़ाई गई है।

Samsung Galaxy फोन्स की नई कीमतें

1. Samsung Galaxy A06 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए से बढ़कर 9,499 रुपए हो गई है, जबकि 4GB + 128GB मॉडल अब 9,999 रुपए की जगह 10,499 रुपए में मिलेगा।

2. Galaxy A07 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए से बढ़कर 10,999 रुपए और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए से बढ़कर 11,999 रुपए हो गई है।

3. वहीं Galaxy A17 5G के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपए से बढ़कर 20,999 रुपए और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए से बढ़कर 22,999 रुपए कर दी गई है।

4. इसी तरह Galaxy F17 5G के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपए से बढ़कर 21,999 रुपए और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए से बढ़कर 23,999 रुपए हो गई है।

5. Galaxy M07 के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत अब 7,999 रुपए की जगह 8,499 रुपए और 4GB + 128GB मॉडल 8,999 रुपए की जगह 9,499 रुपए में मिलेगा।

6. वहीं Galaxy F07 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपए से बढ़कर 7,999 रुपए और 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 8,499 रुपए से बढ़कर 8,999 रुपए कर दी गई है। यानी ज्यादातर मॉडल 500 रुपए से 2,000 रुपए तक महंगे हो गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN