Source :- LIVE HINDUSTAN
Samsung ने Android 17 बेस्ड One UI 9 अपडेट की टेस्टिंग को और ज्यादा Galaxy स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स तक बढ़ाना शुरू कर दिया है। जानिए किन डिवाइसों को मिल सकता है नया अपडेट, कौन से फीचर्स आएंगे
Samsung अपने Galaxy स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट तैयार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung ने Android 17 पर आधारित One UI 9 Beta प्रोग्राम का विस्तार करना शुरू कर दिया है। यानी अब ज्यादा Galaxy स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स को इस नए अपडेट का फायदा मिल सकता है। One UI 9 को सिर्फ एक सामान्य अपडेट नहीं माना जा रहा है। कंपनी इसमें कई नए AI फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी, नया डिजाइन और परफॉर्मेंस सुधार देने की तैयारी कर रही है। Samsung पिछले कुछ सालों से अपने सॉफ्टवेयर अनुभव को लगातार बेहतर बना रही है । Samsung आमतौर पर अपने फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को सबसे पहले नए अपडेट देती है। इसके बाद मिड-रेंज और अन्य डिवाइसों में अपडेट रोलआउट किया जाता है।
One UI 9, Google के नए Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड होगा। Android 17 में कई सिस्टम लेवल सुधार देखने को मिल सकते हैं, जिनका फायदा Samsung यूजर्स को भी मिलेगा। नए अपडेट के साथ ऐप्स पहले से ज्यादा स्मूद चल सकते हैं, बैटरी मैनेजमेंट बेहतर हो सकता है और सिक्योरिटी फीचर्स को भी मजबूत बनाया जा सकता है।
One UI 9 के बाद फोन में मिलेंगे ये अपडेट
1. One UI 9 में Quick Panel को नया लुक मिलने की उम्मीद है। Samsung इस सेक्शन को पहले से ज्यादा आसान और यूजर फ्रेंडली बनाने पर काम कर रही है। Wi-Fi, Bluetooth, Brightness और अन्य कंट्रोल्स को ज्यादा व्यवस्थित तरीके से दिखाया जा सकता है। इससे रोजमर्रा के काम और आसान हो जाएंगे।
2. Samsung भी अपने Galaxy AI फीचर्स को लगातार बढ़ा रही है। One UI 9 में यूजर्स को नए AI टूल्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें स्मार्ट टेक्स्ट सुझाव, बेहतर फोटो एडिटिंग, AI बेस्ड सर्च और कई ऑटोमेशन फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इससे फोन पहले से ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बन सकता है।
3. Samsung अपने सिक्योरिटी फीचर्स के लिए पहले से जानी जाती है। One UI 9 में भी सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को अपनी निजी जानकारी पर ज्यादा कंट्रोल मिलने की उम्मीद है।
4. Samsung Notes ऐप भी नए अपडेट के साथ और बेहतर हो सकता है। कंपनी नए पेन स्टाइल, नोट एडिटिंग टूल्स और क्रिएटिव फीचर्स जोड़ सकती है। इससे छात्रों, प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ज्यादा फायदा मिलेगा जो रोजाना Samsung Notes का इस्तेमाल करते हैं।
5. One UI 9 में फाइल शेयरिंग अनुभव को भी बेहतर बनाया जा सकता है। नया Tap to Share फीचर यूजर्स को जल्दी और आसान तरीके से फाइल ट्रांसफर करने में मदद करेगा। इससे Galaxy डिवाइसों के बीच डेटा शेयर करना पहले से ज्यादा आसान हो सकता है।
6. Samsung अपने बड़े डिस्प्ले और फोल्डेबल डिवाइसों के लिए मल्टीटास्किंग फीचर्स पर काफी काम करती है। One UI 9 में मल्टी विंडो, स्प्लिट स्क्रीन और ऐप स्विचिंग को और ज्यादा स्मूद बनाया जा सकता है।
इन फोन को मिल सकता है अपडेट
Galaxy S series
Galaxy S26
Galaxy S26+
Galaxy S26 Ultra
Galaxy S25
Galaxy S25+
Galaxy S25 Ultra
Galaxy S24
Galaxy S24+
Galaxy S24 Ultra
Galaxy S24 FE
Galaxy Z foldables
Galaxy Z Fold 8 Ultra (unreleased)
Galaxy Z Fold 8 (Wide) (unreleased)
Galaxy Z Flip 8 (unreleased)
Galaxy Z Fold 7
Galaxy Z Flip 7
Galaxy A series
Galaxy A57
Galaxy A56
Galaxy A34
Galaxy A18 (unreleased)
Galaxy A17
Galaxy A16
Samsung Galaxy tablets
Galaxy Tab S12+
Galaxy Tab S12 Ultra
Galaxy Tab S11
Galaxy Tab S11 Ultra
Galaxy Tab S10+
Galaxy Tab S10 Ultra
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



