Source :- LIVE HINDUSTAN
SBI Share Price: आज 4 दिन की गिरावट के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरो में तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर उछाल के साथ बंद हुए हैं। एक्सपर्ट्स बैंक के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं।
SBI Share Price: सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में 4 दिन की गिरावट के बाद आज 5वें दिन तेजी देखने को मिली है। हालांकि, आज की तेजी बहुत बड़ी नहीं है। एसबीआई के शेयर मार्केट के क्लोजिंग के वक्त 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 957.30 रुपये के स्तर पर थे। इससे पहले 4 कारोबारी दिनों यह स्टॉक लगातार नीचे जा रहा है। मौजूदा स्थिति में क्या SBI का शेयर खरीदना एक अच्छा दांव होगा? आइए समझते हैं एक्सपर्ट्स की राय …
क्या है SBI का टारगेट प्राइस (SBI Target Price)
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 1300 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि मौजूदा शेयर प्राइस से 35 प्रतिशत अधिक है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तिमाही नतीजे कैसे रहे? (SBI Q4 Results)
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकल आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 19,684 करोड़ रुपये रहा। देश के सबसे बड़े बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 18,643 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल इनकम घटकर 1,40,412 करोड़ रुपये रह गई, जो 2024-25 पहले समान तिमाही में 1,43,876 करोड़ रुपये थी। चौथी तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय बढ़कर 1,23,098 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 1,19,666 करोड़ रुपये थी।
SBI एनपीए की स्थिति कैसी?
बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। नेट एनपीए 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कुल कर्ज का 1.49 प्रतिशत रह गईं, जो 2024-25 की समान तिमाही के अंत में 1.82 प्रतिशत थीं। इसी तरह, शुद्ध एनपीए घटकर 0.39 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 0.47 प्रतिशत था।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 80,032 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 70,901 करोड़ रुपये था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 6 महीने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 1 प्रतिशत लुढ़क गया है। इसके बाद भी कंपनी के शेयरों का भाव एक साल में 17 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(भाषा के इनपुट के साथ)
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







