Home LIFESTYLE NEWS HINDI Shayari for Sister’s Birthday: प्यारी बहना के बर्थडे पर कैप्शन में लिखें...

Shayari for Sister’s Birthday: प्यारी बहना के बर्थडे पर कैप्शन में लिखें विशेज, 15 दिल छू लेने वाली शायरीUntitled Story

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बहन का रिश्ता भगवान का दिया सबसे अनमोल तोहफा होता है, जिसे हर किसी को संभालकर रखना चाहिए। अपनी प्यारी बहन के जन्मदिन पर विश करना है तो मैसेज में भेजें या कैप्शन लिखे, यहां से चुनें हार्टटचिंग बर्थडे विश की शायरी।

बहनें भगवान का दिया तोहफा होती है। जिस किसी के पास भी ये तोहफा है उसे बड़े नाजों के साथ इस रिश्ते को बचाकर रखना चाहिए। भाई-बहन हो या फिर बहन-बहन एक साथ बड़े होना, लड़ना, झगड़ना, प्रतियोगिता करना लेकिन फिर भी एक दूसरे के बगैर रह भी ना पाना, यहीं तो है इस रिश्ते की खासियत, जो उम्र भर साथ निभाने का वादा होती है। अपनी प्यारी बहना के जन्मदिन पर उसे बर्थडे विश करना है तो इन हार्ट टचिंग शायरी को भेजें या कैप्शन में लिखकर जताएं अपना प्यार और बोलें ‘हैप्पी बर्थडे’

Birthday wishes for sister

1- सूरज की किरणों की तरह रोशन हो हर पल तुम्हारी

फूलों की खुशबू की तरह महकता रहे हर दिन तुम्हारी

भगवान से दुआ है बस इतनी हमारी

हमेशा ख़ुशियों से भरा रहे जीवन तुम्हारी

तुम्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

2- भाई बहन की यारी सब से प्यारी और सब पर भारी

फीके पड़ जाते हैं इनके सामने सारी रिश्तेदारी

बहन तुम्हें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई

3- वो सबसे प्यारी है वो सबसे दुलारी है

हर लम्हा मैं जिसके संग जिंदगी गुजारी है

ओ बहना तू मेरी सबसे प्यारी यारी है

हैप्पी बर्थडे बहना

4- सुबह की पहली किरण हो तुम

हर सुबह भाई भाई करके नींद से उठाती हो तुम

मेरी प्यारी बहना मेरे जीवन की खुशी नहीं ख़ुशियों की सौगात हो तुम

तुम्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

5- कभी लड़ती है कभी झगड़ती है

बिना कहे मेरी हर बात समझती है

वो बहन है जो मुझे सबसे ज्यादा प्यारी है

हैप्पी बर्थडे बहना

6- भाई का विश्वास बहन की आस्था

मुश्किल चाहे कैसी भी हो निकाल लेंगे रास्ता

जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं

7- ये भगवान मेरी दुआओं में बस इतनी असर रखना

मेरी बहन की दामन हमेशा ख़ुशियों से सज़ाएं रखना

8- जब बात आती है बहन का प्यार

फीके पड़ जाते हैं सारे रिश्तेदार

तुम्हें मुबारक हो जन्मदिन का प्यार

9- जितनी खूबसूरत है ये रिश्ता तेरा मेरा

हमेशा बना रहे हैं यूं ही ख़ुशियों का पहरा

भगवान करे नजर ना लगे कभी इस रिश्ते पर

क्योंकि ये रिश्ता है दुनिया का सबसे प्यारा

10- याद आती है अक्सर बचपन का वह गुजरा हुआ जमाना

लड़ना झगड़ना और फिर प्यार से माना

तेरी मीठी सी आवाज में भाई का कर बुलाना

अब दूर है तो क्या करें यही है जिंदगी का तराना

और जहां भी होंगे ये प्यार यूं ही बना रहेगा

क्योंकि ये भाई बहन का रिश्ता है जन्मो जमाना

11- आज का ये दिन हमारे लिए बहुत खास है

हवाओं में भाई बहन के प्यार का एहसास है

भाई को बहन से प्यार और बहन को भाई पे बिस्वास है

दूर होकर भी भाई बहन का प्यार एक दूसरे के साथ है

12- भाई और बहन के प्यार में अंतर बस इतना है

जो रुला कर मना ले वह भाई होता है

और जो रुला कर खुद रोए वह बहन होती है।

13- तू ना होती तो बचपन इतना सारारत भरा ना होता

तू ना होती तो ये बचपन इतना प्यारा भी ना होता

हैप्पी बर्थडे

14- भाई बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होती

वह चाहे एक दूसरे से दूर हो फिर भी गम नहीं होती

रिश्ते अक्सर दूरियों से फीके पड़ जाते हैं

पर ये भाई बहन का प्यार कभी भी कम नहीं होती

15- मेरा वह अभिमान है मेरा वह आंखों का तारा है

मेरी बहना मुझे मेरा जान से भी प्यारा है

जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई

SOURCE : LIVE HINDUSTAN