Source :- LIVE HINDUSTAN
Romantic Shayari: बीवी रूठ गई तो इस वक्त को यूं ही निगेटिव बातों को सोचकर खराब ना करें बल्कि उसे मनाने के लिए भेज दें ये रोमांटिक शायरी। पढ़ते ही पिघल जाएगी और सारा गुस्सा छूमंतर हो जाएगा। यहां पढ़ें रोमांटिक शायरी के बेस्ट कलेक्शन।
प्रेमभरी शायरी केवल गर्लफ्रेंड के लिए नहीं होती। अगर शादीशुदा लाइफ में प्यार और रोमांस दोनों साथ में चाहिए तो अपनी पत्नी से प्यार जताने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहिए। भले ही शादी के कई साल बीत चुके हों। रिश्ते में नयापन और रोमांच जिंदा रखना है कभी कभार रोमांटिक शायरी बोलकर बीवी के दिल में अपनी जगह को और गहरा बना लें। कई बार आपके महंगे गिफ्ट और डिनर भी वो कमाल नहीं दिखा पाएंगे जो आपके एक रोमांटिक मैसेज भेज देने से होगा। तो बीवी अगर नाराज है तो उसे ये रोमांटिक शायरी भेजकर फौरन मना लें।
1- किसी ने कहा था किसी से ना कहना
लगे चोट दिल पर तो खामोश ही रहना
जहां चोट खाना वहां मुस्कुराना
मगर मुस्कुराना इस अदा से कि रो दे सारा जमाना।
2- मुद्दत से कोई शख्स रुलाने नहीं आया
जलती हुई आंखों को बुझाने नहीं आया
कहता था कि हम साथ मरे साथ जियेंगे
अब रूठ गया हूं तो मनाने नही आया।
3- जिंदगी तेरे बिना अब कटती नहीं है
तेरी याद मेरे दिल से मिटती नही है
तुम बसे हो मेरी निगाहों में
आंखों से तेरी सूरत हटती नहीं है।
4- हर चांद मिले हर सितारा मिले
हर कदम पर आपको सहारा मिले
जिंदगी में कभी अकेले ना रहो आप
कोई हम जैसा मिले या कोई हमसे भी प्यारा मिले।
5- एक शहज़ादी है थोड़ी सी सर्द मिजाज कहानी में,
एक शहजादा है जो दिल से उस पे फिदा है।
6- तेरी मासूम निगाहों की पाकीजगी की कसम,
दिल ने ही नहीं, रूह ने भी तुझे चाहा है।
7- तेरे हुस्न के क्यों न हों चर्चे जान-ए-मन,
हमारी मोहब्बत का हर रंग तुझ में बसा है।
8- लोग रोज नए अरमान लेकर आते हैं खुदा से,
और हम हैं कि तेरे ख्यालों से आगे नहीं बढ़े।
9- तुझ से हार के भी जीत सा लगता है,
तेरी ख़ुशियाँ इतनी अज़ीज़ हैं मुझे।
10- मेरी धड़कन तुझ से है, मेरी सांसें तुझ से हैं,
तेरे लिए दुनिया से लड़ पड़ता, इतना इश्क है तुझ से।
11- तेरे जैसा मासूम कोई कहां होगा,
और तेरे जैसा हसीन भी कहां मिलेगा।
12- रौनक तुमसे ही है शब-ओ-रोज़, आतिश भी तुमसे हारी,
जो हम जलकर राख हुए तो क्या बुरा था यूं जल जाना।
13- कोई मेरा हाल पूछे तो कह देना हाल प्याले सा है,
कभी जमीन पर छलकता, कभी मयनोशी में डगमगाता।
14- अजीब सी बेताबी है तेरे बिना,
रह भी लेते हैं, पर रहा भी नहीं जाता।
15- तू मिल गई है तो मुझसे खुदा खफा है,
कहता है तू अब कुछ मांगता ही नहीं।
16- दिल की किताब में गुलाब तेरा था,
रात की नींद में ख्वाब तेरा था।
पूछा कितना प्यार करते हो तुम,
कहा, तेरे बिना मर जाएंगे — ये जवाब तेरा था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




