Source :- LIVE HINDUSTAN

Shayari in Hindi: अपनों के दिन को खास बनाना है, उन्हें एहसास करना है कि आप उन्हें कितना मिस कर रहे तो इन प्यारी सी गुड मॉर्निंग शायरी भेजकर बोलें गुड मॉर्निंग और दिनभर के लिए पाएं एक प्यार भरी याद, जो आपको दिन भर एनर्जेटिक रखेगा।

दिन की शुरुआत अपनों के प्यार भरे पैगाम के साथ हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। इसीलिए तो लोग गुड मॉर्निंग मैसेज भेजना पसंद करते हैं। नजरों से दूर होकर भी अपने दिल के ख्याल और प्यार को जाहिर करने का ये बहुत ही आसान तरीका है। यहां पढ़ें गुड मॉर्निंग बोलने के लिए शायरी की लाइनें। जिन्हें भेजकर अपने दोस्त, पार्टनर या फिर किसी भी खास के दिन को यादगार बना सकते हैं।

Good Morning Shayari in Hindi

1- हर सुबह तेरी मुस्कुराती रहे

हर शाम तेरी गुनगुनाती रहें

मेरी दुआ हैं की तू जिस से भी मिलें

हर मिलने वाले को तेरी याद सताती रहें

Good Morning

2- सुबह सुबह बस एक बार

आपकी सूरत देख लू

ऐसा लगता हैं जैसे

आज हमने बिना रात हुए

चांद देख लिया

3- लबों पर मुस्कान है, आंखों में खुशी

गम का कहीं काम ना हो

हर दिन लाए आपके लिए इतनी ख़ुशियाँ

जिनके ढलने की कोई शाम ना हो।

4- ये कितनी खूबसूरत सुबह है

इसे यादों से सजाने का जी चाहता है

इस सुबह की खूबसूरती के साथ

नए नए दोस्त बनाने का जी चाहता है

और उन नए नय दोस्तों के साथ

खुशियां मनाने का जी चाहता है

5- कल का दिन किसने देखा है

तो आज का दिन भी खोए क्यों

जिन घड़ियों में हंस सकते हैं

उन घड़ियों में रोए क्यों।

6- उग गया हैं सूरज

छुप गयी हैं रात

अब आंखें खोलो सनम

और करो हमसे कुछ प्यारी बातें।

7- सुप्रभात विश्वास वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में भी रोशनी लाई जा सकती है।

8- चाय के कप में सिर्फ चाय नहीं होती कुछ पल सुकून के भी होते हैं।

9- वक़्त भी सिखाता है,

और टीचर भी,

पर दोनों में फर्क होता है,

टीचर सिखा कर,

इम्तिहान लेता है,

और वक़्त इम्तिहान लेकर सिखाता है।

10- जीवन की हर सुबह एक नया अवसर है, इसे अपनाओ और अपनी।

11- भूमि और भाग्य का एक ही स्वभाव है जो भी बोया है वो निकलना तय है।

12- ऐ सूरज मेरे अपनों को पैगाम देना, खुशियों का दिन

हंसी की शाम देना, जो भी पढ़े मेरे इस प्यारे से पैगाम को

उसके चहरे पैर मीठी सी मुस्कान देना!

13- कुछ रिश्ते ऊपर बनते है, कुछ रिश्ते लोग बनाते है,

वो लोग बहुत खास होते है जो बिना रिश्ते के रिश्ता निभाते है।

14- खूबसूरत होते है वो पल जब पलकों में सपने होते है,

चाहे जितने भी दूर रहे पर अपने तो अपने होते है!

15- हंसना हंसाना ये कोशिश है मेरी, सबको खुश रखना चाहत है मेरी,

कोई याद करे या ना करे हर किसी को याद करना आदत है मेरी!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN