Home rss business hindi Silver Rate Today: चांदी के भाव में आई गिरावट, यूपी-बिहार-दिल्ली में ये...

Silver Rate Today: चांदी के भाव में आई गिरावट, यूपी-बिहार-दिल्ली में ये रहा रेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Silver Rate Today Wednesday 21 October: आज बुधवार 21 अक्टूबर को चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली
  • एक किलोग्राम चांदी का भाव 2300 रुपये तक कम हो गया

Silver Price Today Wednesday 21 October: आज बुधवार 21 अक्टूबर को चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक किलोग्राम चांदी का भाव 2300 रुपये तक कम हो गया। बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,08,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अगर आप चांदी के गहने, सिक्के या बर्तन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत देश के प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा भाव जान लीजिए।

क्यों आई चांदी के भाव में गिरावट?

तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक को लेकर निवेशक सतर्क हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक चांदी पर दबाव बना हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव करीब एक फीसदी गिर गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत नीचे आई है।

अब निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी घोषणाओं और महंगाई के आंकड़ों पर है। ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका से कीमती मेटल की मांग पर असर पड़ता है। इसके अलावा, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक हालातों का असर भी चांदी की कीमतों पर असर डालती हैं।

चांदी की कीमतों में कितनी गिरावट आई?

बुधवार 21 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 0.9 फीसदी गिरकर 57.44 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, घरेलू बाजार में MCX पर चांदी का वायदा भाव सुबह 0.94 फीसदी गिरकर 2,09,494 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी का दाम 2300 रुपये की गिरावट के बाद 2,08,890 रुपये पर है।

दिल्ली में चांदी का भाव

दिल्ली में चांदी का भाव — 2,08,890 रुपये प्रति किलोग्राम

यूपी में चांदी का भाव

यूपी में चांदी का भाव — 2,09,240 रुपये प्रति किलोग्राम

बिहार में चांदी का भाव

बिहार में चांदी का भाव — 2,09,560 रुपये प्रति किलोग्राम

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान में चांदी का भाव — 2,09,650 रुपये प्रति किलोग्राम

इंदौर में चांदी का भाव

इंदौर में चांदी का भाव — 2,08,990 रुपये प्रति किलोग्राम

मुंबई में चांदी का भाव

मुंबई में चांदी का भाव — 2,08,810 रुपये प्रति किलोग्राम

बेंगलुरु में चांदी का भाव

बेंगलुरु में चांदी का भाव — 2,09,110 रुपये प्रति किलोग्राम

कोलकाता में चांदी का भाव

कोलकाता में चांदी का भाव — 2,09,910 रुपये प्रति किलोग्राम

हैदराबाद में चांदी का भाव

हैदराबाद में चांदी का भाव — 2,10,270 रुपये प्रति किलोग्राम

चेन्नई में चांदी का भाव

चेन्नई में चांदी का भाव — 2,10,550 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

चांदी की कीमतें शहर, लोकल बाजार और ज्वेलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। चांदी के गहने, बर्तन या सिक्के खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स के कारण अंतिम कीमत बढ़ सकती है। इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने लोकल ज्वैलर से उस दिन का रेट जरूर पता कर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN