Source :- LIVE HINDUSTAN
Silver Rate Today: बुलियन मार्केट में आज शुक्रवार 3 जुलाई को चांदी के भाव में तेजी रही। सिल्वर 2,253 रुपये की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,33,637 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बुलियन मार्केट में कल चांदी का भाव 3,084 रुपये की बढ़त के साथ 2.31 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अगर आप भी चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि आज शुक्रवार 3 जुलाई को चांदी का दाम क्या रहा।
दिल्ली में चांदी का रेट
दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,33,637 रुपये पर है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,336 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 23,363 रुपये रहा। आज चांदी दिल्ली में 2,253 रुपये महंगी हुई है। कल यहां चांदी का दाम 2.31 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
यूपी में चांदी का रेट
लखनऊ में चांदी का दाम अभी 2,35,327 रुपये रहा। यहां आज चांदी का दाम 2,292 रुपये चढ़ गया है। कल चांदी का भाव 3,108 रुपये की बढ़त के साथ 2.33 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। मुंबई में चांदी का भाव 2,33, 693 रुपये प्रति किलोग्राम है। यहां दाम 2078 रुपये चढ़ा है।
बिहार में चांदी का भाव
बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2,33,546 रुपये रहा। यहां आज चांदी का भाव 2,162 रुपये बढ़ गया है। कल गुरुवार को चांदी का भाव 2,31,384 रुपये पर बंद हुआ। कल चांदी 3,085 रुपये की बढ़ रही थी। बीते दो दिनों में चांदी का दाम 5000 रुपये प्रति किलो महंगा हो गया है।
| चांदी का भाव | 1 किलोग्राम चांदी का रेट (रुपये में) | 10 ग्राम चांदी का रेट (रुपये में) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 2,33,637 | 2,336 |
| मुंबई | 2,33,693 | 2,336 |
| यूपी | 2,35,327 | 2,353 |
| बिहार | 2,33,546 | 2,335 |
| राजस्थान | 2,33,506 | 2,335 |
| हरियाणा | 2,33,427 | 2,334 |
| पंजाब | 2,33,427 | 2,334 |
राजस्थान में चांदी का भाव
राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,33,506 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां चांदी सिर्फ 2122 रुपये महंगी हुई है। कल चांदी का भाव 2,31,384 रुपये पर बंद हुआ था। यहां भी कल चांदी 3084 रुपये की बढ़त के साथ बंद हुई।
अपने पीक से इतना नीचे आ चुकी है चांदी
साल की शुरुआत जनवरी 2026 में चांदी का भाव करीब 4.10 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद कीमतों में कीमतों में गिरावट आई। बीते पांच महीनों में चांदी का भाव 2.33 लाख रुपये पर पहुंच गया है। यानी चांदी का दाम अपने पीक से करीब 1.87 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो चुकी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




