Home rss business hindi Silver Rate: राजस्थान में सस्ती हुई चांदी, दिल्ली, बिहार, यूपी में रही...

Silver Rate: राजस्थान में सस्ती हुई चांदी, दिल्ली, बिहार, यूपी में रही तेजी, ये रहा 11 अगस्त का सिल्वर रेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Silver Rate Today: आज मंगलवार को चांदी में तेजी रही। हालांकि, राजस्थान को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में सिल्वर रेट हरे निशान में है। जयपुर में चांदी 8 रुपये सस्ती हुई है। दिल्ली, यूपी, बिहार में चांदी का दाम बढ़ा है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,37,200 रुपये रहा और इसमें 368 रुपये की बढ़त रही। अगर इस हफ्ते पर नजर डालें तो 2 दिनों में चांदी का भाव करीब 6000 रुपये चढ़ा है। कल चांदी का भाव 5492 रुपये की बढ़त के साथ 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अगर आप भी चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो मंगलवार 11 अगस्त का रेट जान लीजिए।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.37 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 368 रुपये चढ़ा है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,372 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 23,682 रुपये रहा।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,38,734 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में सिर्फ 8 रुपये की तेजी रही।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2.36 लाख रुपये रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 166 रुपये महंगी हुई है।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,36,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 105 रुपये कम हुआ है। जयपुर में आज चांदी सस्ती हुई है।

मुंबई में चांदी का भाव

मुंबई में चांदी का भाव 2,37,076 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 8 रुपये चढ़ा है।

चांदी महंगी होने के बड़े कारण

चांदी के दाम बढ़ने की बड़ी वजह डॉलर में कमजोरी और इंडस्ट्रियल डिमांड है। डॉलर कमजोर होने पर दूसरी करेंसी में चांदी खरीदना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है। इसके साथ ही चांदी का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और कई औद्योगिक उत्पादों में होता है। इसलिए औद्योगिक मांग मजबूत रहने पर चांदी की कीमतों को भी सहारा मिलता है।

चांदी में तेजी के पीछे भू-राजनीतिक तनाव और बाजार की अनिश्चितता भी अहम वजह है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तथा होर्मुज को लेकर बनी स्थिति से निवेशकों में चिंता बढ़ी है। ऐसे माहौल में सोने के साथ-साथ चांदी में भी निवेश बढ़ सकता है। इसके अलावा कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भी महंगाई और वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं।

इसके अलावा बाजार की नजर अमेरिका के महंगाई आंकड़ों पर है। बुधवार को CPI और गुरुवार को PPI के आंकड़े जारी होने हैं। अगर महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कमजोर आते हैं, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ सकती है। इससे डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड पर दबाव आ सकता है, जिसका फायदा चांदी जैसी कीमती मेटल को मिल सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN