Home - Sony का नया ऑडियो धमाका! घर की दीवारों से टकराएगी 360° साउंड...

Sony का नया ऑडियो धमाका! घर की दीवारों से टकराएगी 360° साउंड की गूंज, JBL ट्यून स्पीकर, Deep Bass भी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Sony ने भारत में नई BRAVIA Theatre Series लॉन्च की है। नई रेंज में BRAVIA Theatre Trio, Bar 7, Bar 5, Sub 9, Sub 8 और Rear Speakers शामिल हैं। नई BRAVIA Theatre Series के साथ कंपनी उन ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है जो सिर्फ एक साउंडबार नहीं बल्कि पूरा Home Theatre Ecosystem चाहते हैं।

अगर आप घर पर फिल्में देखना पसंद करते हैं और चाहते हैं कि साउंड बिल्कुल सिनेमा हॉल जैसा सुनाई दे, तो Sony आपके लिए कुछ खास लेकर आई है। कंपनी ने भारत में अपनी नई BRAVIA Theatre Series लॉन्च कर दी है। इस नई ऑडियो रेंज में प्रीमियम साउंडबार, वायरलेस सबवूफर, रियर स्पीकर्स और फ्लैगशिप BRAVIA Theatre Trio शामिल हैं। Sony का दावा है कि ये नए प्रोडक्ट्स यूजर्स को घर बैठे थिएटर जैसा अनुभव देंगे। नई BRAVIA Theatre Series खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो मूवी, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स और गेमिंग का मजा शानदार साउंड क्वालिटी के साथ लेना चाहते हैं। Dolby Atmos, DTS, 360 Spatial Sound Mapping और Wireless Connectivity जैसे फीचर्स इस नई रेंज को खास बनाते हैं। आइए जानते हैं Sony की इस नई ऑडियो सीरीज में क्या-क्या खास मिलने वाला है।

Sony BRAVIA Theatre Trio

Sony की नई रेंज में BRAVIA Theatre Trio सबसे महंगा और प्रीमियम प्रोडक्ट है। इसकी कीमत 2,39,990 रुपये रखी गई है, जबकि कंपनी इसे 1,69,990 रुपये के स्पेशल बेस्ट बाय प्राइस पर उपलब्ध कराएगी। इसकी बिक्री 1 जुलाई से शुरू होगी।यह एक तीन-पीस ऑडियो सिस्टम है, जिसमें लेफ्ट, सेंटर और राइट स्पीकर अलग-अलग दिए गए हैं। Sony का कहना है कि यह सिस्टम चौड़ा साउंडस्टेज और बेहद साफ डायलॉग क्वालिटी देने में सक्षम है। Dolby Atmos और DTS सपोर्ट के साथ यह 24 वर्चुअल स्पीकर्स जैसा अनुभव दे सकता है, जिससे घर में फिल्म देखने का अनुभव काफी शानदार हो जाता है।

Sony BRAVIA Theatre Bar 7

Sony ने BRAVIA Theatre Bar 7 भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 99,990 रुपये रखी गई है। वहीं इसकी बेस्ट बाय कीमत 82,990 रुपये होगी। इसकी बिक्री भी 1 जुलाई से शुरू होगी। इस साउंडबार में 360 Spatial Sound Mapping तकनीक दी गई है। इसके अलावा Dolby Atmos और IMAX Enhanced सपोर्ट भी मिलता है। इसमें कुल 9 स्पीकर यूनिट्स दी गई हैं।

Sony BRAVIA Theatre Bar 5

Sony ने BRAVIA Theatre Bar 5 को भी पेश किया है। इसकी कीमत 37,990 रुपये रखी गई है जबकि स्पेशल ऑफर के तहत इसे 29,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह 3.1 चैनल साउंडबार है, जिसमें वायरलेस सबवूफर भी मिलता है। Dolby Atmos और DTS सपोर्ट के साथ यह शानदार ऑडियो अनुभव देने का दावा करता है। इसकी सेल 18 अगस्त से शुरू होगी।

Sony BRAVIA Theatre Sub 9

अगर आपको फिल्मों और गेमिंग में जोरदार Bass पसंद है, तो Sony का नया BRAVIA Theatre Sub 9 आपके लिए है। इसकी कीमत 94,990 रुपये रखी गई है जबकि बेस्ट बाय प्राइस 79,990 रुपये होगा। इसमें 600W का पावरफुल एम्पलीफायर दिया गया है। साथ ही डुअल ड्राइवर और वाइब्रेशन कैंसिलिंग टेक्नोलॉजी की मदद से यह गहरा और साफ Bass देने में सक्षम है। इसकी बिक्री 3 अगस्त से शुरू होगी।

Sony BRAVIA Theatre Sub 8

Sony ने कम कीमत वाला BRAVIA Theatre Sub 8 भी पेश किया है। इसकी कीमत 42,990 रुपये रखी गई है जबकि ऑफर के तहत इसे 34,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 300W एम्पलीफायर मिलता है और यह मूवी, म्यूजिक, स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान बेहतर Bass अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी बिक्री भी 3 अगस्त से शुरू होगी।

Sony BRAVIA Rear 9 और Rear 8

Sony ने नई BRAVIA Theatre Rear 9 और Rear 8 वायरलेस स्पीकर्स भी लॉन्च किए हैं। Rear 9 की कीमत 74,990 रुपये रखी गई है। इसमें बड़े Up-Firing ड्राइवर दिए गए हैं, जो सराउंड साउंड अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। वहीं Rear 8 की कीमत 44,990 रुपये है। यह कम कीमत में बेहतर सराउंड साउंड अनुभव देने का काम करेगा। दोनों स्पीकर्स की बिक्री 1 जुलाई से शुरू होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN