Home - Sony का बड़ा धमाका! AI फीचर्स, True RGB टेक्नोलॉजी वाले नए Smart...

Sony का बड़ा धमाका! AI फीचर्स, True RGB टेक्नोलॉजी वाले नए Smart TV हुए लॉन्च, शानदार पिक्चर, दमदार साउंड करेंगे दिल खुश

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Sony ने भारत में BRAVIA 9 II और BRAVIA 7 II True RGB Smart TV लॉन्च किए हैं। नए टीवी में AI प्रोसेसर, True RGB LED डिस्प्ले, Google TV, Dolby Vision, Dolby Atmos और PlayStation 5 सपोर्ट मिलता है। अगर आप थिएटर जैसा अनुभव घर पर चाहते हैं, तो Sony के ये नए टीवी आपकी पसंद बन सकते हैं।

Sony Bravia 9 II, Bravia 7 II Smart TV: अगर आप नया प्रीमियम स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो Sony ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपने लेटेस्ट BRAVIA 9 II और BRAVIA 7 II टीवी लॉन्च कर दिए हैं। इन नए मॉडल्स की सबसे बड़ी खासियत True RGB LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है, जो स्क्रीन पर लाल, हरा और नीला रंग ज्यादा सटीक तरीके से दिखाने में मदद करती है। इसके साथ AI बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग भी दी गई है, जिससे हर सीन ज्यादा शार्प और रियल दिखता है। Sony ने इन टीवी को खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया है जो घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं। चाहे OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में देखनी हों, लाइव क्रिकेट का आनंद लेना हो या PlayStation 5 पर गेमिंग करनी हो। नए मॉडल्स में Google TV, Dolby Vision, Dolby Atmos, HDMI 2.1 और कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं Sony के इन नए टीवी की कीमत और फीचर्स।

भारत में Sony BRAVIA 9 II और BRAVIA 7 II की कीमत

Sony Bravia 9 II के 75-इंच स्क्रीन वाले मॉडल की कीमत 8,39,900 रुपए है। इसके 85-इंच वाले टीवी की कीमत 9,89,900 रुपए है। इन मॉडल्स की सेल 29 जून से शुरू होगी। भारत में Sony Bravia 7 II स्मार्ट TV के 55-इंच स्क्रीन वाले बेस मॉडल की कीमत 3,59,900 रुपए है। 65-इंच वाले मॉडल की कीमत 4,39,900 रुपए है। इसके 75-इंच वाले मॉडल की कीमत 6,19,900 रुपए है। 85-इंच वाले मॉडल की कीमत 7,19,900 रुपए है। यह अभी भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में भारत में 55-इंच Sony Bravia 7 II और 65-इंच वाले मॉडल्स को पेश किया था। ये टेलीविजन Sony सेंटर, Sony एक्सक्लूसिव स्टोर, ShopatSC.com, बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के जरिए बेचे जाएंगे।

Sony BRAVIA 9 II और BRAVIA 7 II के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

1. Sony ने BRAVIA 9 II को 75-इंच और 85-इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है। वहीं BRAVIA 7 II चार स्क्रीन साइज 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच में उपलब्ध है। दोनों सीरीज में 4K Ultra HD LCD डिस्प्ले, True RGB LED बैकलाइट और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे तस्वीरें ज्यादा स्मूद और शार्प दिखाई देती हैं।

2. इन दोनों टीवी में Sony का XR Processor मिलता है, जो AI की मदद से पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है। साथ ही RGB Backlight Master Drive Pro टेक्नोलॉजी दी गई है, जो लाल, हरे और नीले रंग को अलग-अलग कंट्रोल करके ज्यादा नैचुरल और चमकदार कलर दिखाती है। इसके अलावा XR Clear Image, XR Motion Clarity और RGB Triluminos Max जैसी तकनीकें भी दी गई हैं।

3. दोनों स्मार्ट टीवी Google TV पर चलते हैं, जो Android TV पर आधारित है। इसमें Google Assistant के जरिए वॉयस कमांड का सपोर्ट मिलता है। साथ ही Google Chromecast और Apple AirPlay की मदद से आप अपने फोन या लैपटॉप का कंटेंट आसानी से टीवी पर चला सकते हैं। कंपनी का कहना है कि नए LED कंट्रोलर की वजह से बैकलाइट कंट्रोल पहले से बेहतर हुआ है। बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए दोनों टीवी HDR10, HLG, Dolby Vision और IMAX Enhanced को सपोर्ट करते हैं।

4. इनमें X-Wide Angle Pro फीचर भी दिया गया है, जिससे अलग-अलग एंगल से देखने पर भी तस्वीर साफ दिखाई देती है। वहीं BRAVIA 9 II में Immersive Black Screen Pro, Luminance Booster Pro और XR Contrast Booster 40 जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो ब्लैक लेवल और कॉन्ट्रास्ट को और बेहतर बनाते हैं। दूसरी ओर BRAVIA 7 II में Luminance Booster और XR Contrast Booster 20 दिया गया है।

5. साउंड की बात करें तो BRAVIA 9 II में 80W Acoustic Multi-Audio+ सिस्टम के साथ 8 स्पीकर्स दिए गए हैं, जबकि BRAVIA 7 II में 40W Acoustic Multi-Audio सिस्टम और 4 स्पीकर्स मिलते हैं। दोनों टीवी Dolby Atmos, Dolby Audio, DTS, Acoustic Centre Sync और 360 Spatial Sound Personalizer को सपोर्ट करते हैं, जिससे थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है।

6. कनेक्टिविटी के लिए दोनों मॉडल में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, 4 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, Ethernet पोर्ट, RF और Satellite Input दिए गए हैं। गेमिंग के लिए इनमें Variable Refresh Rate (VRR) और Auto Low Latency Mode (ALLM) का सपोर्ट मिलता है, जिससे गेमिंग ज्यादा स्मूद होती है।

7. Sony BRAVIA 9 II को प्रीमियम एल्यूमिनियम ब्लैक बेज़ल और मिरर फिनिश स्टैंड के साथ पेश किया गया है। वहीं PlayStation 5 यूजर्स के लिए Auto HDR Tone Mapping और Auto Genre Picture Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा Netflix, Prime Video और Sony Pictures Core के लिए Studio Calibrated Mode मिलता है। दोनों टीवी के साथ वॉयस सपोर्ट वाला रिमोट भी दिया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN