Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/05/1200x900/south_movies_release_This_week_1780647597602_1780647603610_8569e6fd-df35-4d49-b725-5b75c3a76f89.jpgएक तरफ पहले से ही थिएटर में राम चरण की ‘पेड्डी’ की धूम मची हुई है। ‘पेड्डी’ के बाद इस वीक 5 शानदार साउथ इंडियन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। तो चलिए बताते हैं 5 जून से 12 जून तक कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
South Movies Release This Week: बॉलीवुड फिल्मों से कहीं ज्यादा आज कल साउथ फिल्मों का क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी साउथ इंडियन फिल्मों के लवर हैं तो आपके लिए ये हफ्ता बेहद खास होने वाला है। एक तरफ पहले से ही थिएटर में राम चरण की ‘पेड्डी’ की धूम मची हुई है। ‘पेड्डी’ के बाद इस वीक 5 शानदार साउथ इंडियन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। तो चलिए बताते हैं 5 जून से 12 जून तक कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
1. पेड्डी
कलाकार: राम चरण , शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु, बोमन ईरानी, रवि किशन, विजी चंद्रशेखर, रजतव दत्ता, सत्या
निर्देशक: बुची बाबू सना
शैली: खेल, एक्शन, ड्रामा
भाषा: तेलुगु
रिलीज की तारीख: 4 जून, 2026
राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज बना हुआ है। इस मूवी का निर्देशन बुचा बाबू ने किया था। ये एक तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसके जरिए राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे। राम चरण पहली बार एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। ‘पेड्डी’ में अन्य कलाकारों की बात करें तो इसमें शिव राजकुमार और जगपति बाबू जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं। ‘पेड्डी’ 4 जून, 2026 थियेटर में रिलीज होने के लिए तैयार है।
2. परिमाला एंड कंपनी
कलाकार: जयराम , उर्वशी, मैसस्किन, योगी बाबू, सैंडी मास्टर, संजना कृष्णमूर्ति, संतोष शोभन, अनंतिका सनिलकुमार
निर्देशक: पांडीराज
शैली: कॉमेडी ड्रामा
भाषा: तमिल
रिलीज की तारीख: 5 जून, 2026
‘परिमाला एंड कंपनी’ एक तमिल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस मूवी में जयराम, उर्वशी, मौस्किन, योगी बाबू और सैंडी मास्टर जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं। ये एक ऐसे मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है जो एक रहस्यमय परिस्थिति में फंस जाता है। जैसे-जैसे इसकी कहानी आगे बढ़ती है, परिवार के सदस्यों को इससे बचने के लिए अपनी पूरी ताकत लगानी पड़ती है। ये फिल्म 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ये फिल्म छोटे बजट की जरूर है, लेकिन इससे उम्मीदें कहीं ज्यादा हैं।
3. मॉलीवुड टाइम्स
कलाकार: नसलेन , शराफ यू धीन, संगीत प्रताप, अल्थफ सलीम, रोशन शनावास, प्रशांत अलेक्जेंडर, राजेश माधवन
निर्देशक: अभिनव सुंदर नायक
शैली: किशोरावस्था से वयस्कता में परिवर्तन की कहानी पर आधारित कॉमेडी ड्रामा
भाषा: मलयालम
रिलीज की तारीख: 5 जून, 2026
‘मॉलीवुड टाइम्स’ ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक ऐसे शख्स की कहानी देखने के लिए मिलती है, जो मलयालम का बड़ा हॉरर फिल्म निर्माता बनना चाहता है। मलयालम फिल्म ‘मॉलीवुड टाइम्स’ 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें नस्लेन, शरफ यू दीन, संगीत प्रताप और अल्ताफ सलीम जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।
4. मैंगो पच्चा
कलाकार: संचित संजीव, काजल कुंदर, मयूर पटेल, हम्सा प्रताप, जय गोपीनाथ
निर्देशक: विवेका प्रकाश
शैली: एक्शन ड्रामा
भाषा: कन्नड़
रिलीज की तारीख: 5 जून, 2026
मैंगो पच्चा, प्रशांत की कहानी है, जो एक महत्वाकांक्षी युवक है और 2001 से 2011 के बीच मैसूरु में एक साधारण डीवीडी स्टोर के मालिक के रूप में अपना सफर शुरू करता है। जैसे-जैसे वह बुराई की दुनिया में उतरता जाता है, उसकी अटूट महत्वाकांक्षा और जीवन बदल देने वाली घटनाएं उसे आगे बढ़ाती हैं।
5. सिंग गीथम
कलाकार: अहिल्या बामरू, अयान के, शालिनी कोंडेपुडी, तुलसी शिवमणि, बनर्जी मगंती, अगु स्टेनली चिडोजी
निर्देशक: सिंगीतम श्रीनिवास राव
शैली: संगीतमय फंतासी
भाषा: तेलुगु
रिलीज की तारीख: 11 जून, 2026
‘सिंग गीथम’ की कहानी समय के प्रभाव से अछूते रहस्यमय गांव में घटित, सिंह गीतम प्रताप की कहानी है, जो बेहतर भविष्य की तलाश में वहां पहुंचता है, लेकिन खुद को आधुनिक विकास और गांव की गहरी परंपराओं के बीच बढ़ते संघर्ष में फंसा हुआ पाता है। जैसे-जैसे रहस्य खुलते हैं, उसकी यात्रा उसके विश्वासों, उद्देश्य और भाग्य को चुनौती देती है।
6. वरवु
कलाकार: जोजू जॉर्ज , अर्जुन अशोकन, सानिया अयप्पन, दीपक परम्बोल, अभिमन्यु थिलाकन, मुरली गोपी, बाबूराज
निर्देशक: शाजी कैलाश
शैली: रहस्य, एक्शन, थ्रिलर
भाषा: मलयालम
रिलीज की तारीख: 12 जून, 2026
जोजू जॉर्ज, अर्जुन अशोकन, सानिया अयप्पन, दीपक परम्बोल और मुरली गोपी स्टारर मलयालम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘वरवु’ में पारिवारिक कलह के साथ ही एक ऐसे इंसान की कहानी देखने के लिए मिलती है, जो उससे छीनी गई चीजों को पाना चाहता है। ये मूवी 12 जून, 2026 को रिलीज किया जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





