Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Spider Man Brand New Day Box Office : स्पाइडर मैन के तूफान...

Spider Man Brand New Day Box Office : स्पाइडर मैन के तूफान ने सबको उड़ाया, 8000 करोड़ से ज्यादा कर ली कमाई

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/spiderma_1785803386122_1785803395547_ad313eeb-d510-4a96-bc4f-e0b162fa1e37_1785980792792_8c120b82-20eb-4efd-9f41-6ec44e5f421a.jpg

स्पाइडर मैन द ब्रांड न्यू डे ने तो ना सिर्फ इंटरनेशनली बल्कि भारत में भी अपना जादू बिखेरा हुआ है। फिल्म ने जानें अब तक टोटल कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में कमाल ही कर दिया है। फिल्म एक के बाद एक धमाकेदार रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। टॉम हॉलैंड की फिल्म ने भले ही बुधवार को और दिन के हिसाब से काफी कम कमाई की है, लेकिन वीक डे के हिसाब से भी मूवी ने अच्छी कमाई की है। जानें 7 दिन में फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

कितने करोड़ कमा लिए भारत में

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने बुधवार को 15.20 करोड़ की कमाई कर ली है तो इस हिसाब से फिल्म ने भारत में ग्रॉस 380.78 करोड़ और नेट 318.45 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म कलेक्शन
पहला दिन 60.60 करोड़
दूसरा दिन 49.35 करोड़
तीसरा दिन 70.25 करोड़
चौथा दिन 77.75 करोड़
पांचवां दिन 23.80 करोड़
छठा दिन 21.50 करोड़
सातवां दिन 15.20 करोड़

वर्ल्डवाइड भी स्पाइडर मैन का तूफान जारी

भारत में फिल्म का इतना जबरदस्त हाल है तो सोचें वर्ल्डवाइड फिल्म ने क्या कमाल किया है। स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 6 दिन में 8400 करोड़ की कमाई की है।

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की स्टोरी

फिल्म की बात करें तो यह लास्ट स्पाइडर मैन नो वे होम के 4 साल बाद आई है। डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के बाद पीटर पार्कर को उसके करीबी लोग सब भूल जाते हैं जैसे मिशेल एमजे जोन्स-वॉटसन और उसका बेस्टफ्रेंड नेड लीड्स। अपनों से दूर पीटर को अब स्पाइडर मैन बनकर न्यू यॉर्क शहर को बचाना है।

लेकिन कहानी में टर्न तब आता है जब कुछ अजीब क्राइम होने लगते हैं और पीटर को सबको बचाना होता है। हालांकि पीटर को फिर फ्रैंक कैसल या ‘द पनिशर’ (जॉन बर्नथल) और ब्रूस बैनर (मार्क रफालो) जैसे लोगों से मदद मिलती है, जिनसे आम तौर पर ऐसी उम्मीद नहीं की जाती।

स्पाइडर मैन के डायरेक्टर और कास्ट

स्पाइडर मैन को डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले वह शैंग ची और द लेजेंड ऑफ 10 रिंग्स जैसी मूवीज डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म में टॉम हॉलैंड के अलावा जेंडया, जैकब बटेलन, सैडी सिंक, जॉन बर्नथल और मार्क रफालो भी हैं।

बता दें कि फिल्म भारत में एक दिन पहले रिलीज हुई थी। उसके बाद मूवी अमेरिका में रिलीज हुई है। फिल्म की भारत में किसी बड़ी फिल्म से टक्कर नहीं है और इसका भी फायदा मूवी को मिल रहा है।

हालांकि अब आने वाले हफ्तों में कई मूवीज आ रही हैं तो देखते हैं क्या तब भी फिल्म क जादू बरकरार रहेगा या नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN