Home rss business hindi Stock Market Today: सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 22700 के...

Stock Market Today: सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 22700 के पार, IT स्टॉक्स चमके

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: IT स्टॉक्स टेक महिंद्रा, टीसीएस, इन्फोसिस और एचसीएल टेक बमबम बोल रहे हैं
  • इनमें 1.21 से 2.85 प्रतिशत तक की तेजी है
  • इससे सेंसेक्स 530 अंकों की बढ़त के साथ 73312 पर पहुंच गया है
  • निफ्टी 148 अंक ऊपर 22771 के लेवल पर पहुंच गया

Stock Market Today Live 9:35 AM:शेयर बाजार आज गुलजार है। सेंसेक्स में आज भी IT स्टॉक्स टेक महिंद्रा, टीसीएस, इन्फोसिस और एचसीएल टेक बमबम बोल रहे हैं। इनमें 1.21 से 2.85 प्रतिशत तक की तेजी है। इससे सेंसेक्स 530 अंकों की बढ़त के साथ 73312 पर पहुंच गया है। निफ्टी 148 अंक ऊपर 22771 के लेवल पर पहुंच गया।

Stock Market Today Live 9:17 AM: अमेरिका से लेकर जापान और कोरिया के बाजारों में हाहाकार के बावजूद भारत का स्टॉक मार्केट बढ़त के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 183 अंकों की बढ़त के साथ 72966 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 48 अंक ऊपर 22671 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा। जल्द ही सेंसेक्स 385 अंक ऊपर 73167 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 106 अंकों की छलांग के साथ 22729 पर पहुंच गया।

Stock Market Today: महंगाई की आग में अमेरिका से लेकर जापान तक के शेयर बाजार जल रहे हैं। एशियाई शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (KOSPI) 8% तक गिर गया, जबकि जापान के निक्केई 225 में 4% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अमेरिका का नैस्डैक करीब 2 प्रतिशत टूट गया। अमेरिका में उम्मीद से अधिक महंगाई के आंकड़ों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों में निवेश को लेकर बढ़ती चिंताओं ने दुनिया के बाजारों का माहौल कमजोर कर दिया। इन सबका असर आज घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी पर देखने को मिल सकता है।

आज एशियाई बाजार में गिरावट का असर खास तौर पर टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों पर दिखाई दिया। MSCI के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के जापान को छोड़कर अन्य बाजारों के सूचकांक में भी लगभग 1.2% की गिरावट आई।

अमेरिकी महंगाई ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

अमेरिका में सितंबर के दौरान सालाना उपभोक्ता महंगाई दर बढ़कर 3.7% हो गई, जो अगस्त में 3.4% थी। महंगाई के इन आंकड़ों ने निवेशकों के बीच आशंका बढ़ा दी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करने के बजाय उन्हें और बढ़ा सकता है।

ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका से निवेशक जोखिम वाले एसेट्स में निवेश कम कर सकते हैं। इसका दबाव खासकर उन टेक्नोलॉजी कंपनियों पर पड़ता है, जिनकी भविष्य की कमाई और विस्तार योजनाएं बड़ी मात्रा में पूंजी निवेश पर निर्भर करती हैं।

AI और चिप कंपनियों के शेयरों में बिकवाली

ग्लोबल मार्केट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ा है। निवेशकों को चिंता है कि AI इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर और चिप निर्माण पर कंपनियों के भारी खर्च से मिलने वाला रिटर्न उम्मीदों के अनुरूप होगा या नहीं।

अमेरिकी बाजार में भी टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर शेयर कमजोर रहे। इसका असर एशियाई बाजारों पर पड़ा, जहां कई प्रमुख कंपनियां AI और चिप सप्लाई चेन से जुड़ी हैं। दक्षिण कोरिया के बाजार में सेमीकंडक्टर कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी होने के कारण वहां गिरावट अधिक तेज रही।

भारतीय शेयर बाजार पर क्या होगा असर?

एशियाई बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी बाजार से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी सतर्क या कमजोर रहने की आशंका है। गिफ्ट निफ्टी सुबह 7:50 बजे महज 13 अंक नीचे 22609 पर था। ऐसे में घरेलू बाजार की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है। हालांकि, GIFT निफ्टी के संकेत केवल शुरुआती रुझान बताते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN