Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Stock Market Today: सेंसेक्स गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 293 अंक नीचे 81738 पर आ गया है
- जबकि, निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 111 अंक नीचे 25119 पर ट्रेड कर रहा है
- सेंसेक्स में आईटी शेयर टॉप लूजर की लिस्ट में हैं
- इन्फोसिस में 2.82 प्रतिशत की गिरावट है
Stock Market Today Live 9:26 AM:घरेलू शेयर बाजार पर अब ग्लोबल मार्केट में कमजोरी का असर दिखने लगा है। सेंसेक्स गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 293 अंक नीचे 81738 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 111 अंक नीचे 25119 पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स में आईटी शेयर टॉप लूजर की लिस्ट में हैं। इन्फोसिस में 2.82 प्रतिशत की गिरावट है। एचसीएल टेक 2.10, टीसीएस 1.60 और टेक महिंद्रा 1.86 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे हैं।
Stock Market Today Live 9:16 AM: आज घरेलू शेयर बाजार की मिक्स्ड ओपनिंग हुई है। सेंसेक्स जहां 42 अंक चढ़कर 82074 पर खुला तो वहीं, निफ्टी 50 ने 41 अंकों के नुकसान के साथ गुरुवार के कारोबार की शुरुआत 25186 के लेवल से की। हालांकि, बाजार खुलते ही सेंसेक्स गिरावट का शतक ठोक कर 81878 पर आ गया। उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 82177 और 81878 के बीच झूल रहा है। सेंसेक्स में आईटी शेयर टॉप लूजर हैं। इन्फोसिस में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। टेक महिंद्रा में 1.47 प्रतिशत और टीसीएस में 1.21 प्रतिशत की गिरावट थी।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी 50 की आज कमजोर शुरुआत हो सकती है। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी 25200 के नीचे आ गया है। एशियन मार्केट गुरुवार को मिक्स्ड नोट पर खुले। जापान का बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती कारोबार में ऊपर बढ़ा, जबकि ऑस्ट्रेलियाई शेयर कमोडिटी में व्यापक बिकवाली के बीच गिर गए।
सेंसेक्स, निफ्टी में बुधवार को क्या हुआ?
भारतीय इक्विटी बेंचमार्क की तेजी पर बुधवार को ब्रेक लग गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 500 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 82,031 पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई निफ्टी 50 भी 159 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 25,227.95 पर बंद हुआ। बुधवार की गिरावट के बावजूद, घरेलू बेंचमार्क ने नवंबर में अब तक मजबूत बढ़त दर्ज की है। सेंसेक्स ने 17 नवंबर तक लगभग 11 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है, जबकि निफ्टी 50 इसी अवधि में 10 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं संकेत
गिफ्ट निफ्टी: आज गिफ्ट निफ्टी लाइव चार्ट आज भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर शुरुआत दिखाता है। सुबह 8:25 बजे, गिफ्ट निफ्टी 25,196 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद बंद से 48 अंक कम है।
अमेरिकी बाजारों का हाल: डॉऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज बुधवार को 1.11 प्रतिशत गिरकर 50,198 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 0.42 प्रतिशत बढ़कर 24,429 पर पहुंच गया। जबकि, एसएंडपी 500 0.23 प्रतिशत गिरकर 7,323.63 पर आ गया।
डॉलर: अमेरिकी डॉलर और मजबूत हुआ है और 19 महीने के हाई पर पहुंच गया। डॉलर में तेजी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर की तीखे बयान के बाद आई, जिन्होंने CNBC को बताया कि केंद्रीय बैंक को या तो दिसंबर की बैठक में 50 बेसिस पॉइंट ब्याज दर वृद्धि को मंजूरी देनी होगी या 2027 में दर वृद्धि की तेज गति का संकेत देना होगा।
एशियन मार्केट: दक्षिण कोरिया का कोस्पी गुरुवार को 0.45 प्रतिशत बढ़कर 5,090.04 पर खुला। जापान का निक्केई 225 शुरुआती ट्रेडिंग में 0.2 प्रतिशत बढ़कर 59,159.40 पर पहुंच गया। टॉपिक्स इंडेक्स भी 0.4 प्रतिशत गिरकर 3,809.53 पर पहुंच गया। हालांकि, ताइवान का बेंचमार्क TAIEX गुरुवार को सुबह के कारोबार में तेज गिरावट के साथ 2.35 प्रतिशत (-945.45 अंक) गिरकर 39,249.46 पर आ गया। थोड़ा नीचे 40,145.73 पर खुलने के बाद, सूचकांक तेजी से प्रमुख 40,000 अंकों की सीमा से नीचे चला गया।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




